ब्रेकिंग
Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के... Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फा... Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा ... MP News: मुरैना में शिक्षा के मंदिर में अवैध शराब का धंधा; ASP नेता के स्कूल में छापेमारी, भारी मात्... Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री ... शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ... Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म... MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावो...

Narsinghpur Bus Accident: इंदौर से सीधी जा रही बस नरसिंहपुर में पलटी; नीलगाय को बचाने के चक्कर में हादसा, 36 यात्री बाल-बाल बचे

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे-45 पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गजानन होटल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई। सुखद बात यह रही कि बस में सवार सभी 36 यात्री सुरक्षित हैं। हादसा रात करीब 3 बजे का बताया जा रहा है।

इंदौर से सीधी जा रही बस (क्रमांक एमपी 19 जेडजे 8060) जब रौंसरा के नजदीक स्थित गजानन होटल के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गई। बस चालक ने नीलगाय को बचाने के लिए तेजी से कट मारा, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। बस सड़क की रेलिंग को तोड़ते हुए दूसरी दिशा में जाकर पलट गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सुआतला थाना प्रभारी प्रियंका केवट पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली खरोंचें आई हैं। हालांकि, उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर अन्य वाहनों का इंतजाम किया और यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

यात्री की जुबानी : ‘नींद खुली तो बस पलट रही थी’

बस में सवार यात्री डॉक्टर विवेक पटेल ने बताया कि हम भोपाल से बस में सवार हुए थे। स्लीपर बस होने के कारण लगभग सभी यात्री सो रहे थे। अचानक रेलिंग से टकराने की तेज आवाज आई और सबकी नींद खुल गई। पल भर में ही बस दूसरी तरफ जाकर पलट गई। यह ईश्वर की असीम कृपा है कि हम सभी सुरक्षित हैं।

इस दुर्घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। हाईवे पर यातायात को सुचारू करने के लिए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाया गया।