ब्रेकिंग
Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के... Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फा... Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा ... MP News: मुरैना में शिक्षा के मंदिर में अवैध शराब का धंधा; ASP नेता के स्कूल में छापेमारी, भारी मात्... Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री ... शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ... Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म... MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावो...

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में ओले, आंधी और बारिश की चेतावनी; IMD का ऑरेंज अलर्ट

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम लगभग खराब चल रहा है। इस दौरान कई जिलों में आंधी-बारिश देखने को मिली। वहीं, कई जगहों पर लू की स्थिती बनी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। अगले 24 घंटे भारी बताए जा रहे है। करीब 17 जिलों में ओले, आंधी-बारिश की आशंका जताई गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। किसानों को विशेष तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन 17 जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में ओले, आंधी-बारिश की संभावना है। इन इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता पाई गई है। जिसका सीधा असर मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में पड़ा दिखाई दे रहा है। इसके चलते भीषण गर्मी के बीच कई जगहों पर मौसम में बदलाव हो रहा है।

इन जिलों में गर्मी का प्रकोप
बता दें कि इन दिनों प्रदेश में दो तरह का मौसम बना हुआ है। राज्य में कहीं बारिश लोगों को राहत दे रही है। तो कई जिलों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। इस तहर दोहरा मौसम आमजनजीवन को प्रभावित कर रहा है। राजधानी भोपाल समेत रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रीवा, सतना, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में गर्मी का प्रकोप जारी है।

मौसम में आई इस अचानक तब्दीली से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह चिंता का कारण बन गई है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखें और मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतें, ताकि नुकसान को कम किया जा सके। प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ाते हुए लोगों को सुरक्षित रहने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश में यही स्थिति बनी रह सकती है।