ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Crime Against Minor: फुटबॉल कोच ने नाबालिग खिलाड़ी से की अश्लील हरकत; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच शुरू

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में नाबालिग फुटबॉल प्लेयर से छेड़छाड़ की खबर सामने आई है। आरोप है कि फुटबॉल कोच ने ही प्लेयर से यौन उत्पीड़न  किया है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी थी और करीब डेढ़ महीने बाद कोच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है पर उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले को लेकर गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को भी पीड़ित ने शिकायत दी है।

इस संबंध में गवर्नर को भेजी शिकायत में बताया गया है कि इस वर्ष के शुरूआती महीने में फुटबॉल का टूर्नामेंट चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम  आयोजित किया गया था। इस दौरान 2 टीमों में विवाद हो गया था। इस दौरान नाबालिग प्लेयर के साथ गलत हरकत की गई। इस संबंध में उसने शिकायत दर्ज करवाई पर करीब डेढ़ महीने बाद एफ.आई.आर. दर्ज की गई। परिवार का आरोप है कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं इस संबंध में चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि POCSO एक्ट के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और मामले में कार्रवाई की जा रही है।