ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

Amritsar Crime: अमृतसर में रिश्ते शर्मसार; कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

अमृतसर: अमृतसर के जंडियाला इलाके में मां की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि जंडियाला थाने में केस नंबर 121 दर्ज किया गया है। यह केस मृतक अमनदीप कौर की मां चरणजीत कौर के बयानों के आधार पर दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक चरणजीत कौर ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी अमनदीप कौर की हत्या उसके दोहते करमवीर सिंह ने की है। आरोप है कि करमवीर ने अपनी मां का गला घोंटकर हत्या की है। बताया जा रहा है कि पैसों के लालच के कारण बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से पूरा इलाका हिल गया है और लोगों में डर और गुस्से का माहौल है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका का पोस्टमॉर्टम हो गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह के बारे में और साफ जानकारी मिलेगी। अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य आरोपी की उम्र करीब 17-18 साल बताई जा रही है। हालांकि यह भी जांच का विषय है कि इस हत्या में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। पुलिस कह रही है कि जब आरोपी गिरफ्तार हो जाएगा, तो उससे पूछताछ की जाएगी और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी। फिलहाल, पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और परिवार को भरोसा दिलाया गया है कि आरोपी के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।