ब्रेकिंग
Ranchi School Holidays: रांची में 27 जून को सभी स्कूल रहेंगे बंद; मुहर्रम जुलूस के चलते जिला प्रशासन... Ramgarh Sadar Hospital Fire: रामगढ़ सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में लगी भीषण आग; AC ब्लास्ट के बाद म... Agriculture News: साहिबगंज के किसानों के लिए राहत भरी खबर; मानसून सक्रिय, धान बीज वितरण और सुखाड़ से... Constitution Murder Day: बोकारो में बीजेपी ने मनाया 'संविधान हत्या दिवस'; बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस... Palamu News: पोखराहा में पुलिस चेकपोस्ट तोड़ने के मामले में 34 नामजद और 125 अज्ञात पर FIR; JLKM नेता ... Bokaro Sadar Hospital Strike: बोकारो सदर अस्पताल में सफाई कर्मियों की हड़ताल; गंदगी के अंबार से मरीजो... Communal Harmony in Dhanbad: कोयरीबांध की गंगा-जमुनी तहजीब; जहां मुहर्रम के अखाड़े में हिंदू-मुस्लिम... Suspicious Death in Dumka: झारखंड-बंगाल सीमा पर मिला महिला का शव; हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुट... RIMS Director Resignation: रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे पर घमासान; सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने... Akal Takht Summon: बेअदबी कानून संशोधन पर अकाल तख्त सख्त; पंजाब के 40 सिख विधायकों को किया तलब

मतदान का उत्साह: पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद का सबसे अधिक भागीदारी वाला चुनाव देखा गया, जहाँ दोनों चरणों का कुल मतदान प्रतिशत लगभग 92.47% रहा

देश के 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लिए वोटिंग के बाद अब सभी की नजर 4 मई को चुनाव परिणाम पर टिकी है. हालांकि वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद आए एग्जिट पोल सर्वे में कई चौंकाने वाले अनुमान लगाए गए हैं. सर्वे में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पहली बार सरकार बनने का दावा किया गया है, तो तमिलनाडु में एक्टर से नेता बने विजय की TVK पार्टी की सरकार बनने की बात कही गई है. केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाली UDF की वापसी की बात कही गई है. वहीं एग्जिट पोल को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से भी अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दी गई है.

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद जारी किए गए एग्जिट पोल सर्वे में ज्यादातर एजेंसियों ने पहली बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है. चाणक्य, मैट्राइज, पी-मार्क, प्रजा पोल और पोल डायरी जैसी कई एजेंसियों ने अपने सर्वे में बीजेपी को बहुमत मिलने का दावा किया है. चाणक्य ने 150 से 160 सीटें, मैट्राइज ने 146 से 161 सीटें मिलने का दावा किया है. इसी तरह प्रजा पोल ने बीजेपी को 200 सीट तक मिलने का दावा किया है.

BJP की पहली बार बंगाल में सरकार

प्रजा पोल के अनुसार, बीजेपी को 178 से 208 सीटें मिल सकती हैं. पोल डायरी का अनुमान है कि बीजेपी के खाते में 142 से 171 सीटें आ सकती हैं. लेकिन पीपुल्स पल्स ने अपने सर्वे में तृणमूल कांग्रेस को चौथी बार सत्ता में लौटने का दावा किया है. पीपुल्स पल्स का दावा है कि टीएमसी को चुनाव में 178 से 189 सीटें मिल सकती हैं. खास बात यही है कि सिर्फ पीपुल्स पल्स ने ही टीएमसी की वापसी का दावा किया है.

तमिलनाडु में विजय की TVK की जीत

बात अब, तमिलनाडु की करें तो द्रविड़ मुनेत्र कडगम (DMK) की अगुवाई वाला ‘सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस’ (SPA) अपनी सत्ता बचाने में कामयाब होता दिख रहा है. चाणक्य, मैट्राइज, पी-मार्क, प्रजा पोल, पीपल्स डायरी और पोल डायरी ने तमिलनाडु में डीएमके की वापसी का दावा किया है. हालांकि एक्सिस ने अपने चौंकाने वाले सर्वे में दावा किया है कि एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी TVK सरकार बनाने में कामयाब हो सकती है. सर्वे में TVK के लिए 98 से 120 सीटें मिलने की बात कही गई है.

केरल में वाम गठबंधन एलडीएफ का 10 साल का शासन खत्म होता दिख रहा है. सर्वे में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ की वापसी का दावा किया गया है. सर्वे में बीजेपी के लिए केरल में कुछ खास नहीं मिलने की बात कही गई है. वह दहाई के अंदर ही सिमट सकती है.

असम में उलटफेर की कोई संभावना

तमिलनाडु की तरह असम में भी कोई उलटफेर होने की संभावना नहीं है. सर्वे में बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार की वापसी होने का दावा किया गया है. बीजेपी के खाते में 88 से 100 सीट आने की बात कही गई है. कांग्रेस यहां पर सत्ता से बहुत दूर दिख रही है. केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में एनडीए की सरकार अपनी सत्ता बचाए रखने में कामयाब हो सकती है. एक्सिस के अनुसार, पुड्डुचेरी में बीजेपी गठबंधन को 16 से 20 सीट तो प्रजा पोल ने 19 से 25 सीट मिलने की बात कही है.

TMC ने खारिज किए एग्जिट पोल सर्वे

हालांकि एग्जिट पोल सर्वे को लेकर राजनीतिक दलों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आई है. जिन दलों के समर्थन में यह सर्वे है उन्होंने खुशी जताई जबकि हारने वाले दलों ने इस पर सवाल खड़े किए. सर्वे को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं ने इसे खारिज करते हुए उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए. राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने X पर कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल वास्तविक नतीजों से काफी अलग थे. उन्होंने पुराने आंकड़े शेयर करते हुए बताया कि उस समय कई एग्जिट पोल में टीएमसी को 143-162 सीटें और बीजेपी को 115-147 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था, जबकि अंतिम परिणाम में टीएमसी ने 215 सीटें जीत लीं जबकि बीजेपी महज 77 सीटों पर सिमट गई.

पार्टी के एक अन्य नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल अक्सर करीबी मुकाबले का संकेत देते हैं, लेकिन राज्य में जनादेश ऐतिहासिक रूप से निर्णायक रहा है.

एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, “एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित हुए हैं, कर्नाटक उदाहरण है कि कैसे विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत दिखाई गई थी. जो बीजेपी इतनी खुश है वह इसलिए क्योंकि चुनाव आयोग, चुनाव आयुक्त उनकी तरफ हैं लेकिन 4 मई को आप चौंकाने वाले परिणाम देखेंगे.”

केरल के मंत्री बोले- पहले भी गलत हुए सर्वे

इसी तरह में एलडीएफ की हार की बात को नकारते हुए केरल के पर्यटन मंत्री और बेपोर विधानसभा क्षेत्र से LDF उम्मीदवार, पीए. मोहम्मद रियास ने कहा कि एग्जिट पोल से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने पिछले चुनाव का जिक्र करते हुए बताया कि साल 2021 में भी, एग्जिट पोल सर्वे ने उनकी हार की भविष्यवाणी की थी, लेकिन उन्होंने 82 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.

रियास ने दावा करते हुए कहा, “मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगा. उनकी यह प्रतिक्रिया एग्जिट पोल सर्वे में की उन भविष्यवाणियों के एक दिन बाद आई है, जिनमें कहा गया था कि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF की सत्ता में वापसी हो रही है.

तमिलनाडु में पोल सर्वे से DMK में खुशी

पश्चिम बंगाल और केरल के इतर तमिलनाडु में सत्तारुढ़ डीएमके की एग्जिट पोल सर्वे में फिर से वापसी की बात कही गई है. सत्ता में लौटने की बात से उत्साहित DMK ने कहा कि पार्टी तमिलनाडु में 180 से अधिक सीटें जीतने जा रही है. जबकि AIADMK ने एग्जिट पोल को ही खारिज करते हुए कहा कि पार्टी ही सत्ता में आएगी. तमिलनाडु में कुल 234 सीटें हैं और बहुमत का जादुई आंकड़ा 118 है.

DMK के सत्ता में लौटने का भरोसा जताते हुए, पार्टी के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने सोशल मीडिया पेज पर X पर कहा, “हर एग्जिट पोल में हम जीत रहे हैं और यह कम से कम एक अनुमान है. हम 180 से अधिक सीटें जीतेंगे.”

जबकि AIADMK ने भी पूरा भरोसा जताया कि 23 अप्रैल को राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में लोगों ने सरकार बदलने का “फैसला” पहले ही कर लिया है. AIADMK संयुक्त सचिव, आरए. बाबू मुरुगवेल ने कहा, “कोई भ्रम नहीं होना चाहिए, क्योंकि लोगों ने पहले ही फैसला कर लिया है.”

1 लाख से अधिक हो सैंपल तब सहीः AIADMK

उन्होंने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए, जिनमें DMK के फिर से सत्ता में आने का संकेत दिया गया था, उनका कहना है कि एग्जिट पोल सर्वे को तभी सही माना जाएगा, जब कम से कम एक लाख से अधिक लोगों की राय ली गई .

तमिलनाडु के एग्जिट पोल के दावे को लेकर तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) की कार्यकारी समिति के मुख्य समन्वयक के.ए. सेंगोत्तैयन ने कहा कि जनता का जवाब “पूरे देश को हैरान कर देगी.” वह तमिलनाडु में सर्वे को लेकर विचलित नहीं हैं. उन्होंने कहा, “जनता की प्रतिक्रिया का पैमाना पूरे देश को हैरान कर देगा. दुनिया के इतिहास में ‘सीटी की गूंज’ (whistle sound) का इतना जबरदस्त स्तर पहले कभी नहीं देखा गया और 4 मई को असलियत सबके सामने आ जाएगी.”