Jharkhand Mausam News: गर्मी से मिलेगी राहत! झारखंड के इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रांची: झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है. मौसम केंद्र, रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 28 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है. सुबह होते ही रांची में इसका असर देखने को मिला. गर्जन के साथ आसमान में बादल छाने लगे. तेज हवा चलने लगी और सुबह करीब 7 बजे से 8 बजे के बीच रांची के कई इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई. इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है.