Dhanbad DC in Rural Areas: धनबाद डीसी की दूरस्थ गांवों में ‘संध्या चौपाल’, ग्रामीणों की समस्याएं सुन आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
धनबाद: जिले के दूरस्थ तोपचांची प्रखंड के नेरो पंचायत में उपायुक्त आदित्य रंजन ने जमीनी हकीकत जानने के लिए दौरा किया. इस दौरान उन्होंने संध्या चौपाल में हिस्सा लेकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी भी उपस्थित रहे.