ब्रेकिंग
PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹4000 करोड़ के प्रोजेक... SCO Meeting 2026: बिश्केक में SCO की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्ष... Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचा सटाकर युवक से छीने पैसे, जांच में... Maharashtra MLC Election: शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर व... Free Petrol Offer: फ्री पेट्रोल पाने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन, पंप मालिक के एक फैसले से खिले च... UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी Positive News: घर आई नन्हीं परी तो पिता ने डॉक्टरों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर पूरा अस्पताल हो गया भ... Dehradun Weather Update: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट जारी; जानें कब मिल... Madhya Pradesh Crime: रीवा में चोरी का अनोखा तरीका, अंडरवियर में छिपाए ब्रांडेड कपड़े, सीसीटीवी में ... Ghazipur News: पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 ला...

Crime News: मायके जाने की जिद पर पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, रातभर खून से सनी लाश के पास सोता रहा आरोपी

Husband Killed Wife: पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास और सम्मान की बुनियाद पर टिका होता है. लेकिन जब इसी रिश्ते में सनक और हैवानियत घर कर जाए, तो परिणाम रूह कपा देने वाले होते हैं. झारखंड के बोकारो जिले से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और पूरी रात उसकी खून से लथपथ लाश के बगल में चैन की नींद सोता रहा

दिल दहला देने वाली यह घटना पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के चाकुलिया पंचायत अंतर्गत रामडीह गांव की है. जानकारी के अनुसार, आरोपी विकास रजवार और उसकी पत्नी सोनू देवी के बीच शनिवार रात किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. विवाद की जड़ सोनू देवी का मायके जाने की जिद करना बताया जा रहा है. सोनू अपने मायके जाना चाहती थी, लेकिन विकास इसके खिलाफ था. बहस इतनी बढ़ी कि विकास के सिर पर खून सवार हो गया.

आरोप है कि गुस्से में आकर विकास ने घर में रखी तेज धारदार कुल्हाड़ी उठाई और सोनू के गले पर वार कर दिया. वार इतना घातक था कि सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हैवानियत यहीं नहीं रुकी. हत्या करने के बाद विकास को जरा भी पछतावा नहीं हुआ. उसने जमकर शराब पी और फिर पत्नी की खून से सनी लाश के पास ही जाकर सो गया.

सुबह जब खुला दरवाजा, तो फटी रह गईं आंखें

मामले का खुलासा रविवार सुबह हुआ. जब काफी देर तक पति-पत्नी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को चिंता हुई. उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई. बिस्तर पर सोनू देवी का शव खून से लथपथ पड़ा था और बगल में विकास बेधड़क सो रहा था. देखते ही देखते पूरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई.

पुलिस की कार्रवाई और अनुसंधान

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पिंड्राजोरा थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है और आरोपी पति विकास रजवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब इस अजीबोगरीब हत्याकांड के पीछे के अन्य कारणों की भी तलाश कर रही है.