ब्रेकिंग
Bareilly Crime News: बरेली की 'ठग बहनें'! कभी ADM तो कभी SDM बनकर किया करोड़ों का फर्जीवाड़ा, विप्रा... Delhi-Ghaziabad Connectivity: गाजियाबाद मेट्रो का बड़ा विस्तार! वैशाली-गोकुलपुरी रूट को मिली मंजूरी,... Unique Wedding: जहां जलती हैं चिताएं, वहां सजा शादी का मंडप; श्मशान में सात फेरे देख भड़के लोग Aghori Puja: आधी रात को अघोरी पूजा से दहला इलाका! काली गुड़िया और महिलाओं की तस्वीरों ने पुलिस को भी... Kedarnath News: केदारनाथ मंदिर परिसर में फोड़े पटाखे, रील वायरल होते ही पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन Mumbai Crime: मीरा रोड में खौफनाक वारदात! पहले पूछा नाम और कलमा, फिर युवक को चाकुओं से गोदा Punjab Terror Alert: आतंकियों के निशाने पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर? 4 महीने में दूसरी बार उड़ाने की ... Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट; जानें अपने राज्य... PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹4000 करोड़ के प्रोजेक... SCO Meeting 2026: बिश्केक में SCO की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्ष...

Punjab Crime: गन पॉइंट पर छीनी गई इनोवा गाड़ी पुलिस ने की बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

मोगा : मोगा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है, जिसमें हथियारों की नोक पर छीनी गई गाड़ी सहित 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डी.एस.पी. धर्मकोट सुखविन्द्र सिंह बराड़ ने बताया कि हमें गुलशन कुमार निवासी गांव चंदपुराना ने सूचित किया था कि हथियारबंद युवकों द्वारा उसकी इनोवा गाड़ी को छीना गया है। जिस पर थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पैक्टर लछमन सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार जगदेव सिंह जब पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त कर रहे थे, तो नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने छीनी गई गाड़ी सहित गुरजीत सिंह निवासी गांव किशनगढ़ छन्ना लुधियाना को काबू किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गुलशन कुमार के बयानों पर गुरजीत सिंह, अंशदीप सिंह, गगनदीप सिंह, लाडी, जगमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गुरजीत सिंह के दूसरे साथियों की तलाश कर रही है।