ब्रेकिंग
Pune Crime Update: नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या पर महिला आयोग सख्त; विरोध में मुंबई-बेंगलुरु नेशनल हाईव... Mohan Bhagwat Statement: 'सेवा कर्तव्य है, उपकार नहीं', मोहन भागवत बोले— आदिवासियों ने विदेशी आक्रमण... Delhi Fire Tragedy: विवेक विहार में 9 मौतों की खौफनाक वजह; AC ब्लास्ट और इलेक्ट्रॉनिक लॉक बना 'डेथ ट... UP Police News: वर्दी की हनक! 12 सेकंड में युवक को मारे 6 थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ह... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 12; क्रूज ड्राइवर का बड़ा खुलासा— 'मु... IAF Rescue Operation: पानी की टंकी में 15 घंटे से फंसे थे दो लड़के; वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने ऐसे कि... Bengal Election News: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को होगी दोबारा वोटिंग Ganga Expressway Update: अब गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा नोएडा; इस पॉइंट से बनेगी 15 KM लंबी नई ... Delhi Fire: विवेक विहार में आग का तांडव! चार मंजिला इमारत में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत, AC ब्लास्ट ... IMD Alert Today: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला, पहाड़ों पर भारी हिमपात; 15 राज्यों के लिए मौसम वि...

Haryana Electric Bus Update: हरियाणा के 10 शहरों को मिलेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक बसें, मई अंत तक शुरू होगी सेवा

चंडीगढ़: मई में प्रदेश के 10 शहरों में सिटी बसों की संख्या बढ़ जाएगी। मई के आखिर तक 90 इलेक्ट्रिक बसें संबंधित शहरों में पहुंचेंगी। अभी तक प्रदेश में 65 सिटी बसों का संचालन हो रहा है। उम्मीद है कि जून के पहले सप्ताह तक सिटी बसों की संख्या बढ़कर 155 तक हो जाएगी।

नई 90 बसों के संचालन से पहले एक विभागीय कमेटी बसों का अवलोकन करेगी। इसमें तकनीकी और अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी। इसी जांच के बाद संबंधित जिलों में बस निर्माता कंपनियों की ओर से बसें भेजी जाएंगी।

शुरुआत में पंचकूला, हिसार, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, करनाल, पानीपत, यमुनानगर, अंबाला शहर में सिटी बस सेवा शुरू की गई थी। पिछले वर्ष इस योजना में कुरुक्षेत्र को भी शामिल किया गया। विभाग की कुल 375 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने की योजना है।