ब्रेकिंग
शिवपुरी में गजब की चोरी! सोते रहे थाना प्रभारी और घर साफ कर ले गए चोर; CCTV घुमाया फिर 4 तोला सोना प... ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Delhi Monsoon 2026: दिल्ली सरकार ने 57% नालों की सफाई का काम किया पूरा, मानसून से पहले 76 प्रमुख नाल... UP Police का खौफनाक चेहरा! हमीरपुर में दारोगा ने बीच सड़क महिला को मारी लात, वायरल वीडियो देख भड़के ... दिल्ली: ऑटो वाला, इंस्टाग्राम और IRS की बेटी का कत्ल! रोंगटे खड़े कर देगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट; डॉक्टर... Ranchi News: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की बेरहमी से हत्या, 335 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा... Weather Update: दिल्ली-UP और बिहार में भीषण गर्मी का 'येलो अलर्ट', 44 डिग्री पहुंचा पारा; जानें पहाड... Uttarakhand Election 2027: पुष्कर सिंह धामी ही होंगे 2027 में CM चेहरा, BJP अध्यक्ष ने 'धामी मॉडल' प... Mosquito Coil Danger: रात भर जलती रही मच्छर भगाने वाली कॉइल, सुबह कमरे में मिली बुजुर्ग की लाश; आप भ...

शिवपुरी में गजब की चोरी! सोते रहे थाना प्रभारी और घर साफ कर ले गए चोर; CCTV घुमाया फिर 4 तोला सोना पार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले चोरी में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. आलम यह हो गए है कि अब पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है. ऐसे ही एक मामला शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां अशोकनगर जिले के हरिजन थाना प्रभारी आराम से सोते रहे और चोर इत्मीनान से घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

शिवपुरी में चोरों का हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है, जहां उन्होंने एक पुलिस अधिकारी के घर को ही निशाना बनाकर चार तोला सोना, चांदी के जेवर और हजारों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया. इतना ही नहीं चोरी करने आए अज्ञात चोरों ने वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरों को लकड़ी के सहारे से दूसरी ओर मोड़ दिया, ताकि उनकी पहचान न की जा सके. इसके बाद वह इत्मीनान से चोरी कर मौके से फरार हो गए.

थाना प्रभारी के घर में चोरी

इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ये चोरी किसी आम व्यक्ति के घर नहीं, बल्कि थाना प्रभारी के घर में हुई है. अशोकनगर जिले के हरिजन थाना प्रभारी ब्रजमोहन रावत अपने घर आए हुए थे, जो कि शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंह निवास गांव में है. वह अपने परिवार के साथ घर में आराम से सो रहे थे, तभी चोरी पहुंचे चोरों ने पहले तो CCTV कैमरों को दूसरी ओर मोड़ दिया.

जानें क्या-क्या ले गए चोर

इसके बाद मकान के पिछले हिस्से से खिड़की को उखाड़ कर अंदर दाखिल हो गए. अंदर पहुंचते ही चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ा और फिर सोने-चांदी के जेवर सहित 50 हजार रुपए कैश लेकर फरार हो गए. अगले दिन सुबह जागने पर टीआई के परिवार की चोरी की घटना का पता चला. इसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी के घर हुई चोरी ने कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. लोगों का कहना है कि जब पुलिस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं है तो उनका क्या ही होगा.