Ludhiana to UP: लुधियाना में अवैध बसों का आतंक, यूपी की खटारा बसों में ठूंस-ठूंस कर भरी जा रही सवारियां; प्रशासन मौन
लुधियाना: लुधियाना के भट्टियां के पास मेट्रो के सामने आज एक यूपी ( 22 A 5859) नंबर की खटारा हालत में बस दिखाई दी। इस बस में गैर कानूनी तरीके से सवारियों को भरा जा रहा था। इस तरह से सवारियों को भरना भोले-भाले मासूम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है।
बस AC, लेकिन शीशे टूटे:
बस की हालत इतनी खटारा है कि वैसे तो यह AC बस है लेकिन इसके शीशे काफी टूटे हुए हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि इस तरह की बसों की पासिंग कौन से अधिकारी कर रहे है।
ड्राइवर ने वीडियो बनाने से किया मना:
इस मौके पर बस की वीडियो बनाने की कोशिश की गई तो ड्राइवर द्वारा वीडियो न बनाने को मना करते हुए कहा कि यह किसी पत्रकार की है, अब सवाल यह पैदा होता है कि इस तरह की खटारा बसें आखिर किसकी छत्रछाया में चल रही हैं। इस संबंध में जब एसीपी ट्रैफिक जतिन बंसल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह बसों में सवारियां भरना बिलकुल गैर कानूनी है, पहले भी कई बसों पर कार्रवाई की गई है और आगे भी इनपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि निर्दोष लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ को रोका जा सके।