ब्रेकिंग
यूपी पुलिस पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज! नोएडा हेट क्राइम केस में धाराएं हटाने पर पूछा— 'IO कोर्ट के... Headline: Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की याचिका, दिल्ली हाई कोर्... Operation Dev: 4 राज्यों में फैला जाल और 8 बच्चों का सौदा; गुजरात पुलिस ने 'मुरुगन' को कैसे दबोचा? ज... Bihar News: बिहार में राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द, CM सम्राट चौधरी ने पलटा विजय सिन्हा का फै... Lucknow KGMU: लखनऊ केजीएमयू में 12वीं पास बना फर्जी डॉक्टर, एमबीबीएस की फर्जी डिग्री के साथ डॉ. हसम ... Prayagraj Junction News: प्रयागराज जंक्शन की 'संगमरमर मस्जिद' को रेलवे ने थमाया नोटिस, 27 अप्रैल तक ... Bihar Transport News: बिहार में कॉमर्शियल बाइक के लिए अब सिर्फ ₹1150 में मिलेगा 5 साल का परमिट, घर ब... ढाई साल तक एडल्ट जेल में क्यों रहा नाबालिग?" सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, पीड़ित को 5 ... West Bengal Politics: बंगाल में कैसा रहेगा कांग्रेस का प्रदर्शन? सचिन पायलट ने किया जीत का दावा, BJP... Pahalgam Tragedy: पहलगाम में जान गंवाने वाले IB अधिकारी के परिवार का छलका दर्द, बोले- "बोझ बन गई है ...

Faridabad Road Rage: फरीदाबाद में सरेराह दबंगई! बाइक को टक्कर मारने के बाद कार सवारों ने युवक को बीच सड़क पीटा; वीडियो वायरल

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। यहां पर कार से बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर युवक की कार सवारों ने जमकर धुनाई कर दी। वहीं सरेराह हुई इस घटना ने लोगों में डर का माहौल कायम कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात  जिले के डबुआ थाना क्षेत्र की है। पीड़ित शख्स की पहचान एक निजी कंपनी के कर्मचारी अमित के रुप में हुई है। पीड़ित अमित अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर सड़क के किनारे खड़ा था तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जब अमित ने इस बात पर आपत्ति जताई तो  कार सवार युवकों ने गाड़ी से बाहर निकलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के दौरान शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए लोग इकट्ठे हो गए जिसके बाद आरोपी अपने साथियों सहित कार लेकर मौके से फरार हो गए। इस हमले में पीड़ित युवक को गंभीर चोट आई है। डबुआ थाना पुलिस ने अमित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।