ब्रेकिंग
यूपी पुलिस पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज! नोएडा हेट क्राइम केस में धाराएं हटाने पर पूछा— 'IO कोर्ट के... Headline: Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की याचिका, दिल्ली हाई कोर्... Operation Dev: 4 राज्यों में फैला जाल और 8 बच्चों का सौदा; गुजरात पुलिस ने 'मुरुगन' को कैसे दबोचा? ज... Bihar News: बिहार में राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द, CM सम्राट चौधरी ने पलटा विजय सिन्हा का फै... Lucknow KGMU: लखनऊ केजीएमयू में 12वीं पास बना फर्जी डॉक्टर, एमबीबीएस की फर्जी डिग्री के साथ डॉ. हसम ... Prayagraj Junction News: प्रयागराज जंक्शन की 'संगमरमर मस्जिद' को रेलवे ने थमाया नोटिस, 27 अप्रैल तक ... Bihar Transport News: बिहार में कॉमर्शियल बाइक के लिए अब सिर्फ ₹1150 में मिलेगा 5 साल का परमिट, घर ब... ढाई साल तक एडल्ट जेल में क्यों रहा नाबालिग?" सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, पीड़ित को 5 ... West Bengal Politics: बंगाल में कैसा रहेगा कांग्रेस का प्रदर्शन? सचिन पायलट ने किया जीत का दावा, BJP... Pahalgam Tragedy: पहलगाम में जान गंवाने वाले IB अधिकारी के परिवार का छलका दर्द, बोले- "बोझ बन गई है ...

Bhilai News: सेक्टर 6ए मार्केट में प्रीमियम शराब दुकान का विरोध, व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन; सुरक्षा पर उठाए सवाल

भिलाई : भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 6 के ए मार्केट में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर प्रीमियम शराब दुकान खोले जाने के फैसले का स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधि विरोध कर रहे हैं. सोमवार को आबकारी विभाग ने जैसे ही दुकान शुरु की विरोध का माहौल बन गया. विरोध स्वरूप सेक्टर 6 मार्केट के व्यापारी, स्थानीय नागरिक और कांग्रेस के नेता समेत कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते दिखे.

”व्यस्त बाजार में शराब दुकान का खुलना गलत”

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सेक्टर 6 ए मार्केट भिलाई का प्रमुख और सबसे व्यस्त बाजार है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में परिवार, महिलाएं और बच्चे खरीदारी के लिए पहुंचते हैं. ऐसे स्थान पर शराब दुकान खोलना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे शहर की सामाजिक छवि भी प्रभावित होगी.लोगों ने इस फैसले को भिलाई की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक मूल्यों पर सीधा हमला बताया है.

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दुकान को कहीं और स्थानांतरित नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. आपको बता दें कि इसके पहले खुर्सीपार गेट के पास मौजूद शराब दुकान को लेकर भी हंगामा हुआ था. शराब दुकान के कारण आए दिन मारपीट की घटनाएं होती थी. मारपीट के दौरान हत्या की वारदात के बाद शराब की दुकान को स्थानांतरित किया गया. अब एक बार फिर व्यस्ततम बाजार में शराब दुकान खोलने का विरोध हो रहा है.