ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

Police Action: SP की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान हंसना ASI को पड़ा भारी, अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल सस्पेंड

Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस महकमे की एक अहम बैठक के दौरान अनुशासन की धज्जियां उड़ाने वाले एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) पर गाज गिरी है. पुलिस अधीक्षक (SP) आदित्य मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अमर्यादित व्यवहार करने पर ASI रामकिशोर रहांगडाले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. दरअसल एसपी आदित्य मिश्रा जिले में ‘CM हेल्पलाइन’ से जुड़ी लंबित शिकायतों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) ले रहे थे.

इस बैठक में विभिन्न थानों के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े हुए थे और जनता की समस्याओं के निपटारे पर चर्चा चल रही थी. जब एसपी कोतवाली थाने के उप निरीक्षक संजय किरार से एक गंभीर लंबित शिकायत को लेकर फीडबैक ले रहे थे तभी वहां मौजूद ASI रामकिशोर रहांगडाले बार-बार हंसते हुए नजर आए. गंभीर चर्चा के बीच ASI का यह अंदाज कैमरे में साफ दिखाई दे रहा था.

एसपी ने ASI के इस व्यवहार को तुरंत नोटिस किया और उनसे इस पर स्पष्टीकरण मांगा. पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब ASI से उनके इस आचरण के बारे में पूछा गया तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इस व्यवहार को पुलिस सेवा की गरिमा और अनुशासन के विरुद्ध मानते हुए एसपी ने सख्त रुख अपनाया.

एसपी आदित्य मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस एक अनुशासित बल है और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में गंभीर विषयों पर चर्चा के दौरान इस तरह की हंसी-मजाक या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती.

सस्पेंशन के साथ सख्त निर्देश

अनुशासनहीनता के इस मामले में एएसआई रामकिशोर रहांगडाले को तत्काल निलंबित कर रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) बालाघाट से अटैच कर दिया गया है. इसके साथ ही उन पर बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर भी पाबंदी लगा दी गई है. निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें केवल नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता ही देय होगा.