ब्रेकिंग
Bengaluru Quarry Accident: बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों ... Indore School News: स्कूल की जमीन पर बना मंदिर, 150 बच्चों का भविष्य एक कमरे के भरोसे; पढ़ें पूरी रिप... Ujjain Shipra Aarti: उज्जैन रामघाट पर प्रशासन की कार्रवाई, आरती स्थल से लाउडस्पीकर जब्त होने पर तीर्... MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मानसून का यू-टर्न, 48 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट ... Jabalpur Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद जबलपुर में 'बगावत' के सुर, विवेक तन्खा ने उठाए वि... Sagar Water Supply News: सागर-मकरोनिया में टाटा प्रोजेक्ट्स की विदाई, अब नगर निगम खुद संभालेगा पानी ... Shahdol Anganwadi Recruitment 2026: शहडोल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर बंपर भर्ती, 13... Balaghat Fire News: राघोटोला पंप हाउस में लगी भीषण आग, 150 करोड़ की सिंचाई परियोजना को करोड़ों का नुकस... Chhatarpur News: CM मोहन यादव के विकास कार्यों की शिलापट्टिकाएं कबाड़ में मिलीं, प्रशासनिक अमले में ह... Gwalior Looteri Dulhan: शादी के 21 दिन बाद गहने लेकर भागी पत्नी, इंस्टाग्राम पर पति को दे रही 'डेथ व...

Ludhiana Accident: लुधियाना में तेज रफ्तार कार का तांडव, डॉक्टर के घर की दीवार तोड़ अंदर घुसी गाड़ी; भारी नुकसान

लुधियाना: शहर के पॉश इलाके राजगुरु नगर में आज तड़के ओवरस्पीड का कहर देखने को मिला, जहां एक कार सवार ने मौत का खेल खेलते हुए तेज रफ्तार गाड़ी सीधे डी.एम.सी. अस्पताल के डॉक्टर रजिंदर मित्तल के घर में दे मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार घर की मजबूत दीवार को तोड़ते हुए अंदर चल रहे क्लीनिक के बिल्कुल करीब जा घुसी। इस भयानक हादसे में डॉक्टर के घर और क्लीनिक को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन गनीमत यह रही कि एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह उस समय हुआ जब सड़क पर सन्नाटा था। डॉक्टर के घर के अंदर ही उनका क्लीनिक है जहां अक्सर सुबह के वक्त मरीजों की भारी भीड़ रहती है। खुशकिस्मती यह रही कि जिस समय कार दीवार तोड़कर अंदर घुसी, उस वक्त वहां कोई मरीज मौजूद नहीं था, अन्यथा कई कीमती जानें जा सकती थी। धमाके की आवाज सुनकर जब तक लोग बाहर आए, आरोपी कार सवार मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही थाना सराभा नगर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को तलाशी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त कार के अंदर से शराब की बोतल भी बरामद हुई हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि चालक नशे में पूरी तरह धुत्त था और गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा। वहीं दूसरी तरफ कार सवार युवक के परिजनों का कहना था कि वह सुबह सुबह धार्मिक स्थल माथा टेकने जा रहा था और कार अनियंत्रत हो गई थी। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है बनती कार्रवाई की जाएगी।