ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने... ईरान-इजरायल तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य बंद! जहाजों पर फायरिंग से दुनिया भर में हड़कंप, क्या भारत... "मुझे झालमुड़ी खिलाओ..." बंगाल की सड़कों पर पीएम मोदी का देसी अंदाज, काफिला रुकवाकर चखा मशहूर स्नैक ... Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग के दौरान बैग से मिला Garmi... India's First Semiconductor Unit: ओडिशा में देश की पहली 3D सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट का शिलान्यास; ... TMC vs I-PAC: चुनाव के बीच ममता बनर्जी और I-PAC में ठनी? जानें क्यों TMC के लिए गले की फांस बनी प्रश... Wedding Tragedy: शादी की खुशियां मातम में बदली, गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग; 1 की मौत, 4 गंभ... Muzaffarnagar: दिल्ली के 'बंटी-बबली' मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार, फर्जी CBI अधिकारी बनकर करते थे लाखों क... LPG Crisis: 'अब नहीं आऊंगा दोस्त...' सूरत में एलपीजी संकट के बीच प्रवासी युवक का छलका दर्द, सोशल मीड... Bathinda Crime: बठिंडा में महिला शिक्षक से छेड़छाड़, लैब में बुलाकर मैथ टीचर ने की अश्लील हरकत; केस ...

Dhanbad Crime News: प्रिंस खान का करीबी गुर्गा ‘मेजर’ सैफी कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार, दुबई भागने की थी फिराक

धनबाद: भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान का करीबी सैफी उर्फ मेजर को धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. बताया जा रहा है कि सैफी, दुबई फरार होने की तैयारी में था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

धनबाद और कोलकता पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

धनबाद पुलिस को उसकी गतिविधियों की गुप्त सूचना पहले ही मिल गई थी. इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया. धनबाद पुलिस ने सैफी की पूरी डिटेल्स साझा की. जिसके आधार पर कोलकाता एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस ऑपरेशन में दोनों राज्यों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई निर्णायक साबित हुई.

धनबाद लाने की जारी है प्रक्रिया

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सैफी से पूछताछ की जा रही है और उसे जल्द ही धनबाद लाने की प्रक्रिया जारी है. वहीं सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम और विधि-व्यवस्था डीएसपी नौशाद आलम खुद कोलकाता में मौजूद हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं.

रंगदारी वसूलने का काम करता था सैफी उर्फ मेजर

सैफी उर्फ मेजर, प्रिंस खान का बेहद करीबी और उसका ‘राइट हैंड’ माना जाता है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह कारोबारियों, ठेकेदारों और प्रभावशाली लोगों से रंगदारी वसूलने का काम करता था. रकम नहीं देने पर गोलीबारी और बमबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम दिलवाता था.

सैफी उर्फ मेजर के खिलाफ कई मामले दर्ज

रंगदारी वसूली के बाद सैफी सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज भी वायरल करता था. जिसमें वह खुद को ‘मेजर’ बताते हुए खुलेआम प्रिंस खान के लिए पैसे की मांग करता था. उसके खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सैफी की गिरफ्तारी से प्रिंस खान गिरोह की कमर टूट सकती है और रंगदारी नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ेगा.