ब्रेकिंग
माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए रेलवे की बड़ी सौगात: साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस का हुआ विस्तार, धार्म... शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ साहिब में फिर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती पंजाब कांग्रेस में घमासान: राहुल गांधी से मिले प्रताप सिंह बाजवा, चन्नी गुट की लामबंदी और राजा वड़िं... हरियाणा कैबिनेट की आज महत्वपूर्ण बैठक, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में तय होगी मानसून सत... नरवाना में आवारा कुत्तों का खौफनाक आतंक: एक ही दिन में 6 लोगों को काटा, नागरिक अस्पताल में इलाज न मि... अंबाला के पंजोखरा साहिब में गुरसिमरन सिंह मंड विवाद ने पकड़ा तूल, सिखों ने बुलाई महापंचायत करनाल के बसताड़ा रोड पर 30 लाख रुपये की संदिग्ध लूट, स्कॉर्पियो सवार 4-5 बदमाशों ने वारदात को दिया अ... अंबाला को मिली ₹12.42 करोड़ की सौगात: ओल्ड दिल्ली रोड पर बनेगा नया स्टॉर्म वॉटर ड्रेन, मंत्री रणबीर ... हरियाणा में सफेद बटन मशरूम उत्पादन को बड़ा बढ़ावा, बागवानी गतिविधियों पर 85% तक की मिल रही सब्सिडी नारनौल में तीज-रक्षाबंधन से पहले जानलेवा चाइनीज मांझे का आतंक, स्कूटी सवार दो वकील भाई हुए घायल

Weather Update: भीषण गर्मी के बीच मौसम लेगा यू-टर्न, दिल्ली-बिहार और राजस्थान में बारिश का अलर्ट; जानें यूपी और पहाड़ों का हाल

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी कहर बरपा रही है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने अभी पारा और बढ़ने की संभावना जताई है. कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था. मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश की संभावना जताई है.

आईएमडी के अनुसार देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है. एक तरफ कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में लू और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी. दिल्ली एनसीआर में भी मौसम यू-टर्न लेगा और आज हल्की बारिश की संभावन है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

यूपी में और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में दो से तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है. बुधवार को बांदा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था. IMD के अनुसार राज्य में दो से तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी बढ़ेगी. उसके बाद मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकती है और हल्की बारिश के आसार हैं.

बिहार में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बिहार के कुछ जिलों में आज और कल हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. 19 अप्रैल से फिर गर्मी बढ़ेगी और इस दौरान लू चलने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी होगी.

हिमाचल-उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 19 अप्रैल के बीच बारिश और बर्फबारी के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 17 अप्रैल को हल्की बारिश के आसार हैं. कुछ पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट है.

एमपी में लू चलने का अलर्ट, राजस्थान में बारिश

एमपी में भीषण गर्मी पड़ रही है. एमपी में पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने लूट चलने का अलर्ट जारी किया है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज जयपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.