ब्रेकिंग
Rewa Lokayukta Action: भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त का बड़ा प्रहार, सिंगरौली शिक्षा विभाग के कई बड़े अफसर... Sagar Water Crisis: सागर में पारा 42 डिग्री पार, जलसंकट की आहट के बीच छुट्टी के दिन राजघाट बांध पहुं... Wedding Violence: शादी में खूनी रंजिश! बाप-बेटे ने चाकू और तलवारों से किया हमला, बीच-बचाव करने आई पु... Jabalpur News: जबलपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, टॉयलेट में फंदे से लटका मिला श... CM Mohan Yadav: महिला आरक्षण मुद्दा नहीं, बहनों का अधिकार है... जन-आक्रोश पदयात्रा में विपक्ष पर जमक... Mandla Crime: मंडला में रिश्तों का कत्ल! पिता के साथ मिलकर बेटे ने की मां की हत्या, रोंगटे खड़े कर दे... Ishaan Khatter Video: रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही गिराई कॉफी, सफेद पैंट हुई खराब तो पैपराजी के सामन... NSA Ajit Doval Riyadh Visit: अजीत डोभाल ने रियाद में सऊदी विदेश मंत्री और क्राउन प्रिंस के करीबियों ... Bank Holiday Today: अक्षय तृतीया के बाद आज भी बंद रहेंगे बैंक? जानें 20 अप्रैल को किन राज्यों में रह... Motorola Edge 70 Pro Launch: 22 अप्रैल को लॉन्च होगा मोटोरोला का नया फोन, 6500mAh बैटरी और 144Hz डिस...

RCB vs LSG IPL 2026: ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ को लेकर मचा बवाल, दिग्गज क्रिकेटर ने बताया नाइंसाफी, छिड़ी बहस

RCB और LSG के बीच खेले मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच को लेकर बवाल मच गया है. इस बवाल पर बहस तब से और तेज हो गई है, जब से भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी उसे किसी के साथ हुई नाइंसाफी करार दिया है. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले मुकाबले में RCB ने LSG को 29 गेंद बाकी रहते हुए 5 विकेट से हराया. ये पहली बार रहा जब RCB ने LSG को चिन्नास्वामी पर खेले किसी मुकाबले में हराया है. लेकिन, उसकी इस बड़ी जीत के लिए जिस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच मिला, वो थोड़ा समझ से परे है. उस पर विवाद उठ खड़ा हुआ है.

प्लेयर ऑफ द मैच पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ RCB को मिली जीत में प्लेयर ऑफ द मैच सिर्फ 1 विकेट लेने वाले जॉश हेजलवुड को दिया गया. हेजलवुड ने 4 ओवर में 20 रन देते हुए इकलौता विकेट निकोलस पूरन का लिया था. जबकि, रासिख सलाम की गेंदबाजी का ग्राफ उनसे बेहतर था. 26 साल के रासिख सलाम ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. आकाश चोपड़ा ने इसी को लेकर सवाल उठाए और पूछा कि रासिख सलाम को प्लेयर ऑफ द मैच क्यों नहीं मिला? ये तो नाइंसाफी है.

सवाल उठे तो POTM को लेकर बहस हुई तेज

आकाश चोपड़ा के उठाए इस सवाल पर अब बहस तेज हो गई हैं. लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर खुलकर बात की. कुछ ने पक्ष में लिखे कि क्यों हेजलवुड को मिला और कईयों ने ये भी बताया कि क्यों दे दिया गया होगा या क्यों नहीं मिलना चाहिए था?

हेजलवुड ने अगर निकोलस पूरन का बड़ा विकेट लिया तो रासिख सलाम ने भी मारक्रम, बडोनी, मुकुल चौधरी के 3 बड़े विकेट अपने 4 विकेटों में लिए हैं. चौथा विकेट उन्होंने आवेश खान का लिया. हेजलवुड और रासिख दोनों ने 13-13 डॉट बॉल फेंकी है. ऐसे में रासिख की जगह हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच देना थोड़ा चौंकाता तो दिखता है.