ब्रेकिंग
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का 'प्लान बी', LPG सप्लाई से लेकर नागरिकों की सुरक्ष... Purnia News: प्रेमी से झगड़े के बाद युवती ने नदी में लगाई छलांग, देवदूत बनकर आए ई-रिक्शा चालक ने बचा... Crime News: साली से शादी में रोड़ा बनी भाभी, देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ... Meerut Central Market: मेरठ में कोहराम! सेटबैक हटाने के आदेश के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, घरों पर लगाए... UP-SIR Impact: यूपी में वोटरों की संख्या में ऐतिहासिक बदलाव, कम मतदाताओं वाली सीटों पर भी कम हुए वोट... Katihar Road Accident: कटिहार में बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा घायल; र... पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत क... श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना ... बंदूकों, ग्रेनेड और ड्रोन की बरामदगी के साथ, पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ के तहत ऑपरेशन ... शहीदों की धरती संगरूर को दीमक कहना बाजवा की घटिया मानसिकता:कुलदीप धालीवाल

Purnia News: प्रेमी से झगड़े के बाद युवती ने नदी में लगाई छलांग, देवदूत बनकर आए ई-रिक्शा चालक ने बचाई जान

Purnia Suicide Attempt: बिहार के पूर्णिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कम उम्र का प्रेम प्रसंग एक युवती के लिए जानलेवा साबित होते-होते बच गया. बॉयफ्रेंड से हुए विवाद के बाद युवती ने आत्मघाती कदम उठाते हुए पुल से नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. लोगों की भारी भीड़ पुल पर जमा हो गई. इस बीच एक शख्स की हिम्मत ने युवती की जान समय रहते बचा ली.

घटना सदर थाना क्षेत्र के कप्तान पुल के पास की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ई-रिक्शा से उतरकर सीधे सौरा नदी में कूद गई. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. हैरानी की बात यह रही कि अधिकांश लोग घटना का वीडियो बनाने में व्यस्त रहे, लेकिन किसी ने युवती को बचाने की कोशिश नहीं की. इसी बीच एक ई-रिक्शा चालक ने साहस का परिचय देते हुए मानवता की मिसाल पेश की.

ई-रिक्शा चालक ने बचाई युवती की जान

लाइन बाजार छोटी मस्जिद निवासी पिंटू आलम ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और कुछ ही मिनटों में डूब रही युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बताया जा रहा है कि युवती पूर्णिया सिटी की रहने वाली है और वह एक युवक के साथ कला भवन के पास आई थी. किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवती रोते हुए ई-रिक्शा से कप्तान पुल पहुंची. पुल के बीच में रिक्शा रुकवाकर उसने चालक को पैसे दिए और बिना कुछ बताए रेलिंग पर चढ़कर नदी में कूद गई.

युवती को साथ ले गई पुलिस

घटना के बाद युवती सदमे में थी और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी. सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ ले गई. यह घटना जहां एक तरफ वीडियो बना रहे संवेदनहीन लोगों की उजागर करती हैं, तो वहीं मदद के लिए आगे आए पिंटू आलम ने इंसानियत की मिसाल पेश की है.