ब्रेकिंग
Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा...

Bhiwani News: दिल्ली और गुरुग्राम में भिवानी के धावकों का जलवा, शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

भिवानी: स्थानीय महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी दो धावकों (हार्दिक और लावण्या) ने दिल्ली और गुरुग्राम में आयोजित दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया. वहीं घर लौटने पर उनका मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत किया गया.

दोनों ने तीसरा स्थान हासिल कियाः भिवानी स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी राजेश तंवर ने बताया कि उसका बेटा 13 वर्षीय हार्दिक और 12 वर्षीय लावण्या लंबी दूरी के धावक हैं. इन्होंने अपनी लंबी दूरी की दौड़ में नए कीर्तिमान जोड़े हैं. गुरुग्राम में 16 किलोमीटर की दौड़ करवाई गई थी. उसमें लावण्या ने ओवरऑल महिला श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया. उनका समय 1 घंटा 31 मिनट का रहा. वहीं हार्दिक ने 1 घंटा 17 मिनट 46 सेकेंड में यह दूरी तय करके अंडर-18 में तृतीय स्थान हासिल किया.

21 किलोमीटर का समय 1 घंटा 48 मिनट 44 सेकेंड रहाः हार्दिक ने जयपुर में आयोजित 10 किलोमीटर दौड़ में भाग लिया और 45 मिनट 46 सेकेंड का समय लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया.
उन्होंने बताया कि दिल्ली के जवाहर लाल स्टेडियम में 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से करीब 27 हजार धावकों ने भाग लिया. जिसमें आर्मी के जवानों के लिए 21 किलोमीटर हॉफ मैराथन में भाग लिया. इसमें हार्दिक का समय 1 घंटा 48 मिनट 44 सेकेंड रहा, जो अपना द्वितीय सर्वश्रेष्ठ टाइम रहा. वहीं लावण्या ने 2 घंटे 9 मिनट में हॉफ मैराथन पूरी की.

13 साल की उम्र में 13 वीं हाफ मैराथनः हार्दिक ने 13 साल की उम्र में 13 वीं हाफ मैराथन दौड़े हैं, वहीं लावण्या 12 साल की उम्र में 12वीं हाफ मैराथन दौड़े हैं. उन्होंने बताया कि दोनों सुबह साढ़े 5 बजे ग्राउंड पर जाते हैं. वहां पर लंबी दूरी की दौड़ करते हैं. जब भी हॉफ मैराथन में भाग लेते हैं, तो अपनी प्रैक्टिस नहीं छोड़ते. इन्होंने इस उम्र में अपने बेस्ट लंबी दौड़ को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाकर उस समय को तोड़ रहे हैं.

3 साल पहले शुरू की थी दौड़ः हार्दिक ने कहा कि “दिल्ली में आयोजित दौड़ में वे सैनिकों के सम्मान में दौड़े थे. सैनिकों के लिए दौड़ लगाकर अच्छा लगा और उन्हें सम्मानित किया गया. आगे वे अपने इस टाइम को कम करके दौड़ को सुधारेंगे. ताकि देश का नाम रोशन करें.” लावण्या ने कहा कि “हाफ मैराथन में भाग लेकर काफी अच्छा लगा. आगे टाइम को बेहतर करने का प्रयास रहेगा.” उन्होंने करीब 3 साल पहले दौड़ शुरू की थी. वहीं हर रोज सुबह दो से तीन घंटे प्रैक्टिस करते हैं. वहीं उन्हें दौड़ की प्रेरणा अपने भाई और पिता से मिली है.