Haryana Bureaucracy: हरियाणा में 6 ट्रेनी IAS अधिकारियों को मिली पहली पोस्टिंग, जानें किसे मिला कौन सा जिला
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 प्रशिक्षणाधीन आई.ए.एस. अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। अमितेज पांगटे को नूंह तथा मुस्कान श्रीवास्तव को फरीदाबाद में सहायक आयुक्त लगाया गया है। इसी तरह शिवानी पांचाल को कैथल, सोहम शैलेंद्र को करनाल, विशाल सिंह को रोहतक तथा विवेक यादव को हिसार में सहायक आयुक्त लगाया गया है।