ब्रेकिंग
Vaibhav Suryavanshi: बुमराह को छक्का जड़ने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपना 'लकी बैट' करेंगे गिफ्ट... Mahavatar Movie Casting: विकी कौशल की 'महावतार' में हुई इस 800 करोड़ी एक्ट्रेस की एंट्री, दीपिका पाद... Melania Trump on Epstein: जेफरी एपस्टीन से संबंधों के आरोपों पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा बयान, 'झूठे क... Income Tax Saving Tips: क्या होता है चिल्ड्रन अलाउंस? बच्चों की पढ़ाई और हॉस्टल खर्च पर ऐसे बचाएं अप... BSNL vs Jio vs Airtel: इस मामले में जियो-एयरटेल से आगे निकला BSNL, बना देश का नंबर 1 टेलीकॉम ऑपरेटर! Shukrawar Ke Niyam: शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज; घर में आएगी... Amarnath Yatra Packing List: अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले बैग में जरूर रख लें ये चीजें, वरना हो सकत... CAPF Law Update: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब बदल जाएंगे भर्ती और सेव... Noida News: हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जां... Nainital News: नैनीताल में 9वीं के छात्र का शारीरिक शोषण, भाभी और देवर के दोस्त ने अश्लील वीडियो बना...

Palamu Crime: पलामू के छतरपुर में महिला की संदिग्ध मौत! घर छोड़कर भागे ससुराल वाले, इलाके में सनसनी

पलामूः जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के मड़वा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई है. महिला की मौत के बाद ससुराल वाले फरार हो गए हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है. दरअसल बिहार के रोहतास की रहने वाली चंचला देवी की शादी पलामू के छतरपुर के मड़वा के रहने वाले कुंदन सिंह के साथ 2024 में हुई थी. चंचला देवी का आठ महीने का बच्चा भी है.

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

दरअसल पलामू के छतरपुर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि चंचला देवी नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस चंचला देवी के घर पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी.

मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. ससुराल वाले अभी फरार हैं. परिजनों ने आवेदन भेज दिया है जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई है. आवेदन में परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है. प्रशांत प्रसाद- थाना प्रभारी, छतरपुर

बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंचे

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन एवं रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए हैं. ससुराल वालों का कहना है कि महिला छत से गिर गई थी, जबकि उसके शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं.

बेटी ने मारपीट की जानकारी दी थी- परिजन

मृतक के परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या की है. मंगलवार की शाम तीन बजे के करीब चंचला देवी की बातचीत मां से हो रही थी, बातचीत के क्रम में उसने बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है. मामले की जानकारी मिलने के बाद जब वह बेटी के ससुराल में पहुंचे तो देखा कि उसका शव पड़ा हुआ है.