ब्रेकिंग
Sadar Bazar News: सदर बाजार में चलेगा बुलडोजर! पुराने नक्शे के आधार पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, प्र... Balod News: बालोद में 'दूध गंगा' की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट सील, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट में गंदगी देख... Durg News: भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवानों के बीच पहुंचे SSP, गमछा और वॉटर बॉटल गिफ्ट कर... Surguja Crime News: सरगुजा में महिला से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, चिरमिरी में पुलिस ने घे... Crime News: घर का लाड़ला ही निकला चोर! मां-बहन के जेवर चुराकर खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया शिकायत द... Sidhi News: सीधी में सांसद जी के सामने फूटा महिला का गुस्सा, भरे मंच से पूछा- बिजली और सड़क का क्या ... Ratlam School News: अब सरकारी स्कूलों में नहीं होगी बर्थडे और फेयरवेल पार्टी, रतलाम DEO ने जारी किया... Jiwaji University Scam: जीवाजी यूनिवर्सिटी का कारनामा! बिना परीक्षा और अटेंडेंस के व्यापम के बर्खास्... Rewa Central Jail: रीवा केंद्रीय जेल में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में अधिकारियों पर... School Inspection: मेले के बहाने स्कूल से गायब थे शिक्षक, कलेक्टर ने रास्ते में पकड़ ली पोल; अब होगी...

MP School Fee Scam: डुप्लीकेट ISBN मामले में स्कूल संचालकों को हाई कोर्ट से झटका, राहत देने से साफ इनकार

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की एकलपीठ ने फीस घोटाला, डुप्लीकेट आईएसबीएन नंबर व अन्य मामलों में आरोपी बनाए गए स्कूल संचालकों, प्रबंधकों, प्राचार्य व पुस्तक विक्रेताओं को राहत देने से इनकार कर दिया है।

कोर्ट ने उक्त लोगों के विरुद्ध दर्ज एफआईआर निरस्त करने से इनकार कर दिया। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मामले में कुछ आरोपियों, विशेषकर पुस्तक प्रकाशकों के विरुद्ध जांच लंबित है। हाई कोर्ट ने अपनी विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए जबलपुर के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वे लंबित जांच यथाशीघ्र पूरी करें।

आरोपियों को मिल चुकी जमानत

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन कलेक्टर के निर्देश पर कई निजी स्कूल के प्राचार्य, संचालक, प्रबंधन कमेटी के सदस्य, बुक पब्लिशर्स, पुस्तक विक्रेताओं के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज की गई थी। इन पर नियम विरुद्ध स्कूल फीस वृद्धि, डुप्लीकेट आईएसबीएन नंबर वाली पुस्तकों को लागू करने व अन्य अनियमितताओं का आरोप था। अधिकतर आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, लेकिन ट्रायल जारी है।

इनके विरुद्ध दर्ज एफआईआर और ट्रायल को दी गई थी चुनौती

क्राइस्ट चर्च ब्वायज स्कूल की प्राचार्य लूवि मैरी साठे, क्राइस्ट चर्च डायोसीस स्कूल घमापुर की प्राचार्य एकता पीटर्स, बोर्डस्ले स्कूल कटनी के प्राचार्य अतुल अनुपम अब्राहम, चिन्ड्रन बुक डिपो के शशांक श्रीवास्तव, चैतन्य टेक्नो स्कूल के चंद्रशेखर विश्वकर्मा और सूर्य प्रकाश वर्मा ने उनके विरुद्ध दर्ज एफआईआर और ट्रायल को चुनौती दी गई थी। हाई कोर्ट ने सभी की याचिकाएं निरस्त कर दी।