ब्रेकिंग
Under-20 National Wrestling: भिलाई में राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा का आगाज, 'विश्व कुश्ती में दिखेगा भा... Crime News: न्यायिक मजिस्ट्रेट को सपरिवार जान से मारने की धमकी, खुद को नक्सली बताकर मांगी 3 करोड़ की... Sadar Bazar News: सदर बाजार में चलेगा बुलडोजर! पुराने नक्शे के आधार पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, प्र... Balod News: बालोद में 'दूध गंगा' की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट सील, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट में गंदगी देख... Durg News: भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवानों के बीच पहुंचे SSP, गमछा और वॉटर बॉटल गिफ्ट कर... Surguja Crime News: सरगुजा में महिला से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, चिरमिरी में पुलिस ने घे... Crime News: घर का लाड़ला ही निकला चोर! मां-बहन के जेवर चुराकर खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया शिकायत द... Sidhi News: सीधी में सांसद जी के सामने फूटा महिला का गुस्सा, भरे मंच से पूछा- बिजली और सड़क का क्या ... Ratlam School News: अब सरकारी स्कूलों में नहीं होगी बर्थडे और फेयरवेल पार्टी, रतलाम DEO ने जारी किया... Jiwaji University Scam: जीवाजी यूनिवर्सिटी का कारनामा! बिना परीक्षा और अटेंडेंस के व्यापम के बर्खास्...

BSNL Freedom Plan: ₹1 में डेटा और कॉलिंग! ग्राहकों की भारी डिमांड पर BSNL ने वापस लौटाया सबसे सस्ता प्लान

BSNL ने पब्लिक डिमांड को देखते हुए Fredom Plan को फिर से शुरू कर दिया है. 1 रुपए वाला ये प्लान आप लोगों को क्या-क्या सर्विसेज देता है और इस प्लान का फायदा किसे मिलता है? हम आज आप लोगों को इस प्लान से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी डिटेल बताने वाले हैं जिससे कि आपको बीएसएनएल फ्रीडम प्लान के बारे में सबकुछ पता हो. BSNL का ये पॉपुलर फ्रीडम प्लान लिमिटेड टाइम के लिए अवेलेबल है, आप इस ऑफर का फायदा 30 अप्रैल 2026 तक उठा सकते हैं.

BSNL 1 Plan Details

इस प्लान में 30 दिन की वैधता वाला नया SIM कार्ड और दूसरी सर्विसेज़ सिर्फ 1 रुपए में मिलती है. यह प्लान बिना ज्यादा पैसे खर्च किए रोजाना इस्तेमाल के लिए बेसिक फायदे देता है. कई लोगों को फ्रीडम प्लान काम का लग सकता है क्योंकि इससे उन्हें दूसरा नंबर रखने या नेटवर्क ट्राई करने की सुविधा मिलती है. यह ऑफर थोड़े समय के लिए है लेकिन फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि ये प्लान कब तक के लिए लौटकर आया है.

BSNL Freedom Plan: बेनिफिट्स

जब आप नया SIM कार्ड लेते हैं, तो आप 30 दिनों तक बिना किसी रुकावट के BSNL की अलग-अलग सर्विस का मजा ले सकते हैं. कस्टमर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलती हैं. इसके अलावा, आपको हर दिन 100 SMS मिलते हैं, जिन्हें किसी भी नेटवर्क पर भेजा जा सकता है.

BSNL फ्रीडम प्लान के तहत यह प्लान हर दिन 2GB डेटा भी देता है, जो रेगुलर इंटरनेट ब्राउज़िंग, चैटिंग और YouTube पर वीडियो या Instagram पर रील्स देखने के लिए भी काफी है. 30 दिन की वैलिडिटी नए BSNL SIM के एक्टिवेट होने की तारीख से शुरू होती है. कुल मिलाकर बात इतनी सी है कि अगर आप कंपनी की नई सिम लेते हैं तो आप इन सभी बेनिफिट्स का 1 रुपए में फायदा उठा सकते हैं.