ब्रेकिंग
Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा...

सियासी घमासान: खरगे के बिगड़े बोल! बीजेपी का कड़ा प्रहार— “कांग्रेस की नफरत का सबूत”, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है. अब इस मामले को लेकर दिल्ली भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा से मिला है. प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के द्वारा असम में चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी की तुलना सांप से करते हुए भाजपा की हत्या करने के आव्हान के खिलाफ एक शिकायत पत्र सौंपा.

प्रतिनिधिमंडल में केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी और कमलजीत सहरावत, अधिवक्ता संकेत गुप्ता और मीडिया विभाग प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर शामिल थे. केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और सांसदों ने पुलिस आयुक्त को दिए शिकायत पत्र में कहा है की असम में एक चुनाव सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ना सिर्फ भाजपा की तुलना जहरीले सांप से की बल्कि मुस्लिम समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को भी भड़काया है.

कांग्रेस अब पूरी तरह दिवालिया हो चुकी

शिकायत पत्र में आगे बताया कि खरगे ने अपने बयान में कहा कि-“कुरान में भी कहा गया है की यदि नमाज पढ़ते हुए सामने सांप आ जाए तो उसे नमाज छोड़कर मार दीजिए, यह भाजपा और आरएसएस भी उसी जहरीले सांप की तरह हैं और आज आप सबको इन्हे मारना होगा.” केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह दिवालिया हो चुकी है और जीत के लिए कुछ भी करने को तैयार है. कांग्रेस ऐसा व्यवहार कर रही है जैसे देश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है.

मल्होत्रा ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस देश में दंगे भड़काने और लोगों की जान लेने जैसे बयान देने से भी नहीं हिचकिचा रही है, और यही काम कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने भाषण में किया है. दिल्ली बीजेपी ने पुलिस आयुक्त से मांग की कि खरगे का यह बयान बीजेपी के खिलाफ नफरत और हिंसा भड़काने का प्रयास है और यह आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन करता है.

नफरत और हिंसा फैलाने का प्रयास

दिल्ली भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से कहा है की कांग्रेस अध्यक्ष का बयान ना सिर्फ भाजपा के प्रति मुस्लिम समुदाय में नफरत और हिंसा फैलाने का प्रयास है बल्कि चुनाव प्रचार नियमों की भी खुली अवहेलना है. कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में है अतः दिल्ली पुलिस आयुक्त कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण का संज्ञान लें और FIR दर्ज कर उचित न्यायिक कार्यवाई करें. दिल्ली पुलिस आयुक्त ने भाजपा नेताओं को जांच अनुसार कार्यवाई का आश्वासन दिया.