ब्रेकिंग
IMD Monsoon Update 2026: कम बारिश और प्रचंड गर्मी करेगी परेशान, मौसम विभाग ने मानसून को लेकर जारी कि... Trump Warns Iran: 'होर्मुज में जहाज आए तो उड़ा देंगे', ट्रंप की ईरान को दो टूक- अब होगी तेज और बेरहम... Asha Bhosle Funeral : अंतिम विदाई में उमड़ा सैलाब, मनपसंदीदा फूलों से सजे रथ पर निकलीं Asha ताई की य... सुरों की मल्लिका की अंतिम विदाई: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन होंगी Asha Bhosle, भावुक हुआ... Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर ने कार को मारी टक्कर; 10 लोगों क... Monalisa Husband Lookalike: कौन है मोनालिसा के पति का हमशक्ल 'फरमान'? जिसके वीडियो ने मचाया हड़कंप, ... Noida Labour Protest: गुरुग्राम से नोएडा और फिर बुलंदशहर... कैसे शुरू हुआ मजदूरों का ये उग्र आंदोलन?... Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 3 जुलाई से पहली यात्रा; जानें कौन सा रूट आप... Moradabad: मुरादाबाद की 'लेडी विलेन' 3 साल बाद गिरफ्तार, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था खौफनाक राज; पति... Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम! बारिश और वज्रपात की चेतावनी, जारी हुआ येलो अलर्ट

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है. प्रदेश के कई हिस्सों में बादल, गरज और बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल को भी यही स्थिति बनी रहेगी और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

मध्य और उत्तर-पूर्वी भागों के लिए अलर्ट

झारखंड में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. खासकर मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है.

इन जिलों के लोग रहें सावधान

मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में कहीं-कहीं तेज हवा, गरज और वज्रपात का खतरा बना हुआ है.

9 अप्रैल तक मौसम के सक्रिय रहने के आसार

आने वाले दिनों की बात करें तो 7 और 8 अप्रैल को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा. कई जगहों पर बारिश, गरज और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. 9 अप्रैल को भी पूर्वी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सक्रिय रहने के आसार हैं.

हालांकि 10 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. आसमान साफ होगा और मौसम शुष्क हो जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी. इस बीच अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है.