ब्रेकिंग
Khalsa Sajna Diwas: खालसा साजना दिवस पर 1763 श्रद्धालुओं का वीजा मंजूर, 10 अप्रैल को अटारी बॉर्डर से... बड़ी खबर: 5 बेटों को खा गया नशा! बिलखती मां का सरकार से सवाल— "अब मेरा बुढ़ापा किसके सहारे?" कलेजा च... Breaking News: इलाके में फैली दहशत! सड़ी-गली हालत में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से कांप उठे... Ludhiana News: लुधियाना में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा! 3 आरोपी काबू, भारी मात्रा में अवैध शराब... Ludhiana News: लुधियाना पुलिस का नशा तस्करों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 8 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा मे... Punjab Politics: "योजना केंद्र की, क्रेडिट लूट रही AAP!" तरुण चुघ ने मान सरकार पर लगाया योजनाओं के न... Abhedya App: साइबर ठगों के लिए 'अभेद्य' बनी हरियाणा पुलिस! फ्रॉड कॉल से बचना है तो तुरंत डाऊनलोड करे... Haryana Bureaucracy: हरियाणा में 6 ट्रेनी IAS अधिकारियों को मिली पहली पोस्टिंग, जानें किसे मिला कौन ... Haryana Police Recruitment: 5500 कांस्टेबल भर्ती में छूटे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत! PMT से पहले शुरू... Karnal Highway Accident: करनाल में कुदरत का कहर! बारिश की फिसलन से आपस में भिड़ीं कई गाड़ियां, हाईवे...

तलाक की शर्त और टीचर की खुदकुशी: प्रेमिका की जिद ने उजाड़ा घर, फंदे से लटककर शिक्षक ने खत्म की जीवनलीला

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कथित प्रेम प्रसंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने एक महिला शिक्षिका पर लगातार दबाव और धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलोथ स्थित वस्तु विहार के एक फ्लैट की है. मृतक की पहचान वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी 32 वर्षीय तरुण कुमार के रूप में हुई है. वह समस्तीपुर जिले के अपग्रेड मिडिल स्कूल, रामपुर केशोपट्टी में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. मृतक की पत्नी रहिमा प्रसाद भी इसी स्कूल में शिक्षिका हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला. शव पंखे से लटका हुआ था.

मृतक के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के पिता अभिनव कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे का पहले मुजफ्फरपुर में नौकरी के दौरान एक महिला शिक्षिका से संपर्क हुआ था. बाद में परिवार के हस्तक्षेप से दोनों को अलग रहने के लिए समझाया गया था.

परिजनों के अनुसार, इसके बावजूद महिला शिक्षिका लगातार तरुण कुमार पर पत्नी को तलाक देने का दबाव बना रही थी. साथ ही कथित तौर पर जेल भेजने और कानूनी कार्रवाई की धमकियां भी दे रही थी, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था. पिता का कहना है कि महिला शिक्षिका और उनकी बहू के बीच व्हाट्सएप चैट भी मौजूद है, जिसमें धमकी और दबाव बनाए जाने की बातें सामने आई है.

घटना से पहले आया था फोन

मृतक परिजनों के मुताबिक, घटना वाली रात भी महिला शिक्षिका का फोन आया था. फोन पर बात करते हुए तरुण कुमार छत पर चला गया था. काफी देर बाद वापस लौटा, जिसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली. मृतक का एक बेटा भी है.

जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो पत्नी ने शोर मचाया. आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस का कहना है कि परिजनों से लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.