ब्रेकिंग
अमित शाह का 'मिशन बंगाल': "15 दिन यहीं रुकूंगा", रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे 'आसान तरीका' पुणे में अप्रैल में 'प्रलय'! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार रसमलाई के लिए 'रक्तपात'! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं... Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा...

Road Accident News: बेकाबू ट्रक ने खाट पर सो रहे व्यक्ति को रौंदा, ड्राइवर को आई नींद की झपकी ने ली जान

बालोद: गुरूर थाना अंतर्गत ग्राम बोहारडीह में बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. रात करीब 1 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने घर के बाहर खाट लगाकर सो रहे ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

नींद के कारण हुआ हादसा

ग्राम बोहारडीह निवासी पन्नालाल बंजारे रात में अपने घर के बाहर खाट लगाकर सो रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उसके ऊपर चढ़ गया, खाट सहित व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने घर के बाहर लगे टीन शेड को भी पूरी तरह तोड़ दिया. आगे जाकर ट्रक एक गड्ढे में फंस गया.

ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा

हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सरपंच राजेंद्र साहू और अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे ड्राइवर को पकड़ लिया. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गुरूर पुलिस को दी. सरपंच ने बताया कि रात को हादसे की जोरदार आवाज आई, जिसके बाद लोग घरों से निकले तो देखा कि ट्रक ने हाहाकार मचाकर रख दिया है. बुजुर्ग को रौंदने के साथ ही टीन शेड उखाड़कर बिजली का पोल भी ध्वस्त कर दिया. जिसके बाद उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई. ड्राइवर ने नींद की झपकी आने के कारण गाड़ी से नियंत्रण खोना बताया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए गुरूर थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. ट्रक चालक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है और उससे पूछताछ की गई. आरोपी ड्राइवर के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.