ब्रेकिंग
अमित शाह का 'मिशन बंगाल': "15 दिन यहीं रुकूंगा", रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे 'आसान तरीका' पुणे में अप्रैल में 'प्रलय'! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार रसमलाई के लिए 'रक्तपात'! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं... Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा...

Jharkhand Weather Update: 2 अप्रैल को झारखंड में साफ रहेगा मौसम, चाईबासा में पारा सबसे हाई

रांचीः झारखंड में 2 अप्रैल को मौसम सामान्य और अपेक्षाकृत शांत रहने का पूर्वानुमान है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. दिन के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्मी का अहसास हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार इस दिन बारिश या वज्रपात की कोई बड़ी संभावना नहीं है, जिससे आम जनजीवन सामान्य रहने की उम्मीद है.

हालांकि, राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं उष्ण और आर्द्र मौसम की स्थिति बन सकती है. ऐसे में लोगों को हल्की उमस का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन किसी प्रकार की तेज हवा या वज्रपात को लेकर विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.

4 अप्रैल से मौसम के करवट लेने के आसार

वहीं 2 अप्रैल के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. 3 अप्रैल को भी मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा, लेकिन तापमान में और वृद्धि हो सकती है. इसके बाद 4 अप्रैल से मौसम करवट लेगा. राज्य के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में मेघ गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है.

5 अप्रैल को वज्रपात को लेकर अलर्ट

5 अप्रैल को यह प्रभाव और व्यापक हो सकता है. राज्य के कई इलाकों में गरज के साथ तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है. 6 और 7 अप्रैल को भी मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा. राज्य में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी. कुल मिलाकर, 2 अप्रैल तक जहां मौसम शांत रहेगा, वहीं इसके बाद झारखंड में मौसम तेजी से बदलने वाला है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतना जरूरी होगा.

चाईबासा रहा सबसे ज्यादा गर्म

पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 38.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा. वहीं जमशेदपुर में 37.8 डिग्री और डाल्टनगंज में 36.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ, जो गर्मी के बढ़ते असर को दर्शाता है. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य के करीब रहा. वहीं बोकारो में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.

बोकारो में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड

अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में 21.1 डिग्री दर्ज किया गया. रांची में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा, जबकि जमशेदपुर में यह 24.7 डिग्री और चाईबासा में 23.6 डिग्री दर्ज किया गया.

पिछले 24 घंटे में तापमान में बदलाव पर नजर डालें तो कई जगहों पर अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है, खासकर बोकारो में 7.4 डिग्री और चाईबासा में 6.0 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई. हालांकि, राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हुई, जिससे गर्मी का असर और बढ़ गया है. केवल पाकुड़ के पकरिया क्षेत्र में 4.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई.