ब्रेकिंग
अमित शाह का 'मिशन बंगाल': "15 दिन यहीं रुकूंगा", रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे 'आसान तरीका' पुणे में अप्रैल में 'प्रलय'! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार रसमलाई के लिए 'रक्तपात'! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं... Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा...

हॉकी का महाकुंभ! 540 खिलाड़ी और एक ट्रॉफी; राष्ट्रीय सब जूनियर महिला चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में 01 से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित 16वीं इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन हुआ. इस प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी इंडिया, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार तथा हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है.

जानी मानी हस्तियां उपस्थित रहीं

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार रहे. उनके साथ निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग आसिफ इकराम, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुभद्रा प्रधान सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे. सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, गुब्बारे उड़ाकर तथा हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के झंडों का झंडोतोलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि झारखंड हॉकी की धरती रही है और इस मिट्टी ने सलीमा टेटे और निक्की प्रधान जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लें और उनसे भी बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करें.

स्पोर्ट्स डायरेक्टर आसिफ इकराम ने अपने विचार व्यक्त किए

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि हॉकी इंडिया लगातार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है. उन्होंने सभी टीमों से खेल भावना के साथ अच्छा प्रदर्शन करने और भारत की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए प्रयास करने की अपील की. इस दौरान खेल निदेशक आसिफ इकराम ने भी अपने विचार व्यक्त किए.

हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी सम्मानित

समारोह के दौरान हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को हॉकी इंडिया चमन लाल शर्मा अमूल्य योगदान पुरस्कार 2025 से सम्मानित होने पर आयोजन समिति की ओर से बधाई दी गई.

प्रतियोगिता में कुल 29 राज्यों से लगभग 540 महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. पहले दिन कुल 05 मैच खेले गए, जिसमें जम्मू-कश्मीर ने पुडुचेरी को 3-2, दिल्ली ने बंगाल को 2-0, दादर नगर हवेली ने असम को 4-3, चंडीगढ़ ने कर्नाटक को 2-1 तथा उत्तराखंड ने हिमाचल प्रदेश को 6-3 से पराजित किया.