ब्रेकिंग
अमित शाह का 'मिशन बंगाल': "15 दिन यहीं रुकूंगा", रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे 'आसान तरीका' पुणे में अप्रैल में 'प्रलय'! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार रसमलाई के लिए 'रक्तपात'! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं... Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा...

Punjab Youth Death in USA: अमेरिका में पंजाब के युवक को आया दिल का दौरा, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

गुरदासपुर: विदेश से एक बार दुखदायी खबर सामने आई है। कस्बा पुराना शाला में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब यहां के निवासी 35 वर्षीय युवक चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू की अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से अचानक मृत्यु हो गई। मृतक करीब दो वर्ष पहले अपने परिवार के सुनहरे भविष्य के लिए रोजी-रोटी कमाने अमेरिका गया था।

परिवार के सदस्य कैप्टन प्यारा सिंह, सरपंच बलजीत सिंह खालसा, सरबजीत सिंह लालिया तथा मृतक की माता बचन कौर ने भारी मन से बताया कि 27 मार्च को चरणजीत सिंह को नहाते समय अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे बाथरूम के अंदर ही उसकी मृत्यु हो गई। यह दुखद समाचार मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार ने बताया कि मां की इच्छा थी कि बेटे के पार्थिव शरीर को भारत लाया जाए, लेकिन मृतक की पत्नी बलजीत कौर की इच्छा अनुसार उसका अंतिम संस्कार आज अमेरिका में ही किया जा रहा है। मां के लिए यह बहुत बड़ा दुख है कि वह अपने बेटे के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सकी।

बताया जाता है कि जब चरणजीत सिंह एक वर्ष का था, तभी उसके पिता का देहांत हो गया था। कठिन परिस्थितियों और गरीबी के बावजूद उसकी मां ने उसे पाल-पोसकर बड़ा किया। करीब 2 वर्ष पहले वह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अमेरिका गया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मृतक की आत्मा की शांति के लिए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग और अंतिम अरदास 5 अप्रैल को गुरुद्वारा सिंह सभा, पुराना शाला में होगा। इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करने के लिए सरपंच बलजीत सिंह खालसा, कैप्टन प्यारा सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बाबा मुख्तियार सिंह, शिरोमणि अकाली दल के सर्कल प्रधान सरबजीत सिंह लालिया, दिलबाग सिंह, महिंदर सिंह, मलकीत सिंह सहित अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने देश-विदेश में बसे लोगों से अपील की कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार का हौसला बढ़ाया जाए।