ब्रेकिंग
अमित शाह का 'मिशन बंगाल': "15 दिन यहीं रुकूंगा", रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे 'आसान तरीका' पुणे में अप्रैल में 'प्रलय'! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार रसमलाई के लिए 'रक्तपात'! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं... Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा...

हरियाणा में ‘पाक’ जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़! 2017 से सक्रिय थे संदिग्ध, पलवल और नूंह से 4 गिरफ्तार

पलवल: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पलवल से तीन और नूंह से एक युवक को हिरासत में लिया गया है। केंद्रीय खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। इस मामले की जांच के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस और केंद्रीय खुफिया विभाग की एक टीम पलवल पहुंची है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान से जुड़ा संदिग्ध एजेंट काफी समय से बहीन और तावडू क्षेत्र में सक्रिय था। उसके पाकिस्तान भागने के बाद खुफिया विभाग ने उससे जुड़े लोगों पर शिकंजा कसना शुरू किया।

संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट बहीन थाना क्षेत्र के गांव पावसर और नूंह के तावडू इलाके में काफी समय तक रहता था। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए युवकों में बहीन थाना क्षेत्र के गांव पावसर निवासी युवक पाकिस्तानी एजेंट का करीबी था।

वहीं, अन्य दो युवक पलवल जिले के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वर्ष 2017 में ये युवक जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध पाकिस्तानी लोगों के संपर्क में आए थे। फिलहाल एजेंसियां मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गोपनीय जांच कर रही हैं। इस मामले में एसपी और डीएसपी हेडक्वार्टर से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका।