ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

शादी के लिबास में दंपति ने दी जान, फंदा लगाने से पहले दूल्हा-दुल्हन की तरह हुए थे तैयार; जानें पूरा मामला

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवा दंपति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. जब पुलिस कमरे के अंदर पहुंची, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी खुद हैरान रह गए. मामला रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर के मुठिया टोला का है.

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र उर्फ गोलू और 21 वर्षीय काजल पटेल के रूप में हुई है. बुधवार देर रात जब परिजनों ने कमरे में झांका, तो दोनों के शव पंखे से लटके मिले. चौंकाने वाली बात यह थी कि काजल ने अपनी शादी का जोड़ा (साड़ी) पहना हुआ था और राजेंद्र भी अपनी शादी के सूट में दूल्हे की तरह तैयार था. ऐसा प्रतीत होता है कि जान देने से पहले दोनों ने अपनी शादी की यादों को ताजा किया और फिर यह आत्मघाती कदम उठाया.

परिजनों के अनुसार, राजेंद्र और काजल ने करीब तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था. दोनों के बीच कभी किसी बड़े विवाद या तनाव की बात सामने नहीं आई. राजेंद्र मजदूरी के साथ-साथ खेती-किसानी भी करता था. घर में उसके पिता और छोटा भाई भी साथ रहते थे. राजेंद्र की मां का पहले ही निधन हो चुका है.

संतान न होना बना वजह?

हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शुरुआती जांच में एक बात सामने आई है कि शादी के तीन साल बाद भी इस जोड़े की कोई संतान नहीं थी. ग्रामीण और पुलिस कयास लगा रहे हैं कि शायद इसी सूनेपन या किसी अन्य गुप्त मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह खौफनाक फैसला लिया.

रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है ताकि इस दोहरी आत्महत्या के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जा सके.