Tendu Patta Rate 2026: केंदु पत्ता के दामों में बढ़ोतरी, प्रति बोरा ₹38 बढ़े; सलाहकार समिति की बैठक में फैसला।
पलामू: राज्य सरकार ने केंदु पत्ता प्रति बोरा मानक दर बढ़ा दिया है. 2026 में प्रति बोरा 38 रुपये बढ़ाया गया है. 2025 में प्रति बोरा 1883 रुपए मानक दर तय किया गया था. 2026 में 1921 रुपए प्रति बोरा मानक दर तय किया गया है. पलामू कमिश्नर कुमुद सहाय की अध्यक्षता में सोमवार को केंदु पत्ता सलाहकार समिति की बैठक हुई थी.
बैठक में सर्वसम्मति से दर बढ़ाने का निर्णय
बैठक में दर को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. बैठक में साफ तौर पर कहा गया कि केंदु पता लघु वन उपज है. पत्ता तोड़ने वाले मजदूरों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जाए, गर्मी के दिनों में मजदूर केंदु पत्ता की तुड़ाई करते हैं. सलाहकार समिति की बैठक में सर्वसम्मति से दर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.
राज्य सरकार को मिलता है राजस्व
दरअसल पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के इलाके में मार्च अप्रैल से लेकर जून के महीने तक केंदु पत्ता की तुड़ाई होती है. केंदु पत्ता से राज्य सरकार को राजस्व मिलता है. पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के इलाके में केंदु पत्ता की तुड़ाई के लिए कई वन क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं.
बैठक के बाद पलामू कमिश्नर कुमुद सहाय ने पलामू रजिस्ट्री कार्यालय का निरीक्षण किया है. निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कई बिंदुओं पर निर्देश दिए हैं. निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने जमीन पर कानूनी रोक सरकारी प्रतिबंध या मालिकाना हक को लेकर विवाद की स्थिति की जानकारी ली.
रिजर्व एरिया में केंदु पता की तुड़ाई नहीं होती है. बैठक में कमिश्नर के सचिव विजय वर्मा लघु वन पदार्थ परियोजना हजारीबाग के महापर्व बंधक सहसंयोजक सह सचिव डॉ. बी बास्करन, मदीनगर के वन संरक्षक प्रवेश अग्रवाल, केंदु पत्ता व्यापारी के प्रतिनिधि मौजूद थे.