ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क...

Crime in Ludhiana Today: लुधियाना में शातिर चोरों का आतंक! खड़ी वरना कार से बैग पार, वारदात की वीडियो वायरल

लुधियाना: दुगरी फेस-1 इलाके में रविवार दोपहर सरेआम हुई एक वारदात ने पुलिसिया गश्त और सुरक्षा के दावों की हवा निकाल कर रख दी है। बेखौफ लुटेरों ने दिन-दिहाड़े एक लग्जरी कार को अपना निशाना बनाया और कांच तोड़कर भीतर रखा नकदी से भरा बैग उड़ा लिया। पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी किसी फिल्मी शातिर की तरह चंद सेकंडों में वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर होता दिखाई दे रहा है। पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है।

घटना का शिकार हुए फुल्लांवाल की मोती बाग कॉलोनी निवासी जॉनसन, जो पेशे से फाइनेंसर हैं, रविवार को अपने उन दोस्तों की मेजबानी कर रहे थे जो चंडीगढ़ से उनसे मिलने लुधियाना पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जॉनसन अपनी वर्ना कार दुगरी फेस-1 की मार्केट में पार्क कर दोस्तों के साथ पास ही स्थित प्रीतम प्यारे रेस्टोरेंट में लंच करने चले गए। उन्हें जरा भी अंदेशा नहीं था कि बाहर कोई उनकी गाड़ी पर नजरें गड़ाए बैठा है। जब वे खाना खाकर वापस लौटे तो गाड़ी की हालत देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कार की पिछली सीट का शीशा चकनाचूर था और भीतर रखा काला बैग गायब था, जिसमें 97 हजार रुपए की नकदी, 2 चेक बुक और बेहद जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक बाइक सवार लुटेरा बड़ी ही सहजता से कार के पास आता है और किसी नुकीली चीज से खिड़की के शीशे पर वार करता है। महज कुछ ही पलों में शीशा तोड़कर वह अंदर हाथ डालता है और बैग निकालकर बिजली की फुर्ती से फरार हो जाता है। लुटेरे के बेखौफ अंदाज को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसे पुलिस का जरा भी डर न हो। वारदात की सूचना मिलते ही थाना दुगरी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी। जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।