ब्रेकिंग
Social Media Blackmailing Case: सोशल मीडिया पर किशोरी को डराकर ऐंठा 6 तोला सोना; पुलिस ने 2 नाबालिग ... मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एल... फरीदाबाद नगर निगम का एक्शन: सफाई दरोगा अब ई-स्कूटी से करेंगे निगरानी, प्रदूषण मुक्त होगी व्यवस्था चरखी दादरी में सरसों की सरकारी खरीद सुस्त; खुले बाजार में मिल रहे ऊंचे दाम, मंडियां हुईं सुनसान हिमाचल एंट्री टैक्स के विरोध में बरोटीवाला बॉर्डर पर भारी प्रदर्शन; हरियाणा के वाहन चालकों ने खोला म... हिसार में 'हर घर एक पौधा' अभियान से छाई हरियाली; युवाओं की इस पहल ने बदली शहर की सूरत Haryana Gaurav Award 2026: भिवानी में 'हरियाणा गौरव अवॉर्ड' का भव्य आयोजन; शिक्षा, खेल और समाज सेवा ... Haryana Weather Update Today: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; हिसार, रोहतक और गुरुग्राम समेत कई ... लातेहार में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप मार्च क्लोजिंग पर कोषागारों में बढ़ी हलचल; देर रात तक खुलेंगे ट्रेजरी ऑफिस, रात 10 बजे तक होगा भुगता...

Indore Weather Update 2026: इंदौर में गर्मी का ‘डबल अटैक’; दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, सामान्य से 4 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान

इंदौर। दिन के साथ अब रात में गर्मी के तीखे तेवर नजर आ रहे हैं। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। यही वजह है कि रविवार को शहर में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में बादल छाने व हवाओं का रुख पश्चिमी होने के कारण रात के तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है।

अब बादल छाने के आसार
दिन में तेज धूप आने के बाद बादलों के कारण गर्मी जमीन की सतह पर रुक रही है। इस वजह से भी रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रविवार को दिन में धूप निकली लेकिन दोपहर में गर्मी की तीव्रता कम रही। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।