ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क...

LPG Delivery Issue: जबलपुर में गैस वितरण का नया संकट! डिलीवरी बॉय नहीं पहुंचे घर, गैस गोदामों पर उमड़ी भीड़

जबलपुर। घरेलू गैस सिलिंडरों की अवैध बिक्री पर जिला प्रशासन द्वारा की गई सख्ती का असर अब दिखाई देने लगा है। पिछले दो सप्ताह से सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित रहने के साथ ही अवैध रूप से गैस के वितरण पर प्रभावी रोक लगाए जाने के कारण एजेंसियों से घर-घर सिलिंडर पहुंचाने वाले हॉकरों की तादात कम होने लगी है।

हाल यह है कि एक गैस एजेंसी में 20 से अधिक हाकर सक्रिय रहते थे, जो घर-घर सिलिंडर पहुंचाने के साथ-साथ अवैध रूप से गैस की सप्लाई भी करते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर लगभग आधी रह गई है। इधर जिला प्रशासन के साथ पुलिस और खाद्य विभाग की लगातार निगरानी और कार्रवाई के चलते हाकरों के लिए एलपीजी सिलिंडर की अवैध गतिविधियों को जारी रखना मुश्किल हो गया है।