ब्रेकिंग
Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज; मंगलवार को तेज हवा, वज्रपात और बारिश का 'ये... हजारीबाग रामनवमी में मातम! विसर्जन जुलूस के दौरान 3 लोगों की जान गई, लगभग 1000 श्रद्धालु चोटिल पतरातू में अपराधियों का तांडव, ताबड़तोड़ फायरिंग में सुरक्षा गार्ड को लगी गोली Khunti Murhu Violence News: मुरहू हिंसा के बाद खूंटी में तनाव; अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान, भारी पुलिस... KITG 2026 Hockey Semifinals: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल मे... Khelo India Tribal Games 2026: बालिका फुटबॉल में असम और तमिलनाडु की बड़ी जीत; छत्तीसगढ़ समेत चार टीम... जशपुर में बड़ा हादसा: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, 2 युवकों की मौके पर मौत इंदिरा मार्केट में भीषण आग का तांडव, दो दुकानें जलकर खाक; लाखों का सामान खाक दुर्ग में 'बचपन का टिकट' कार्यक्रम की धूम; हजारों महिलाओं ने फिर से जिया अपना बचपन Kawardha SLRM Center Fire: कवर्धा के SLRM सेंटर में लगी भीषण आग; 12 घंटे बाद भी धधक रहा कचरा, बुझाने...

IPL 2026 Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर अब हमेशा मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे? पहले मैच की जीत के बाद मिला बड़ा ‘तोहफा’

मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर को तोहफा देने का मन बना लिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने उस तोहफे का जिक्र भी कर दिया. आप सोच रहे होंगे कि वो तोहफा है क्या? शार्दुल ठाकुर को मिलने वाला वो तोहफा है भरोसे का, उस वादे का जो टीम मैनेजमेंट और कप्तान हार्दिक पंड्या ने उनसे किया है.

2010 का नेट बॉलर, 2026 में बना जीत का हीरो

ये वही शार्दुल ठाकुर हैं, जो पहली बार 2010 में मुंबई इंडियंस के साथ नेट बॉलर के तौर पर जुड़े हैं. अब IPL 2026 में उन्होंने उसके 14 साल के इंतजार को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई है. साल 2012 के बाद ये पहली बार है, जब मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अपना पहला मैच जीता है. उसने IPL 2026 के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 221 रन के अपने सबसे बड़े IPL टारगेट का पीछा करते हुअ 6 विकेट से हराया.

मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो शार्दुल कैसे बने?

मुंबई इंडियंस की जीत में शार्दुल ठाकुर प्लेयर ऑफ द मैच बने. उन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर KKR के 3 महत्वपूर्ण बल्लेबाजों- फिन एलन, कैमरन ग्रीन और अजिंक्य रहाणे- को आउट किया. मैच के बाद जब मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए तो उन्होंने अपने सबसे सफल गेंदबाज को लेकर तारीफों के पुल बांध दिए.

‘अब मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे शार्दुल’

हार्दिक पंड्या ने कहा कि उन्होंने शार्दुल ठाकुर को बोला है कि इस सीजन फ्रेंचाइजी को उनसे बहुत उम्मीदें हैं. हार्दिक ने बताया कि शार्दुल अब आगे पूरे करियर मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे, ऐसा वो चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वो एक दिलेर खिलाड़ी हैं जो हालातों से घबराते नहीं हैं.

मुंबई इंडियंस के साथ शार्दुल का पहला सीजन

शार्दुल ठाकुर का बतौर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के साथ ये पहला सीजन है. इससे पहले वो IPL की 5 टीमों से खेल चुके हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल है.