ब्रेकिंग
Khunti Murhu Violence News: मुरहू हिंसा के बाद खूंटी में तनाव; अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान, भारी पुलिस... KITG 2026 Hockey Semifinals: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल मे... Khelo India Tribal Games 2026: बालिका फुटबॉल में असम और तमिलनाडु की बड़ी जीत; छत्तीसगढ़ समेत चार टीम... जशपुर में बड़ा हादसा: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, 2 युवकों की मौके पर मौत इंदिरा मार्केट में भीषण आग का तांडव, दो दुकानें जलकर खाक; लाखों का सामान खाक दुर्ग में 'बचपन का टिकट' कार्यक्रम की धूम; हजारों महिलाओं ने फिर से जिया अपना बचपन Kawardha SLRM Center Fire: कवर्धा के SLRM सेंटर में लगी भीषण आग; 12 घंटे बाद भी धधक रहा कचरा, बुझाने... सूरजपुर में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से लकड़ी तस्करी; प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच के आदेश Bilaspur Airport Night Flight: बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से नाइट फ्लाइट की सुविधा शुरू; सीएम विष्णुद... Madanwada Naxal Operation: मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद; मोहला मानपुर...

Dehradun Crime News: ओवरटेकिंग विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई फायरिंग

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सोमवार सुबह राजपुर इलाके में ओवरटेकिंग को लेकर दो गाड़ियों के ड्राइवर में विवाद हुआ. इसी बीच, फायरिंग भी की गई. इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई. यह घटना सुबह लगभग सात बजे कैंटोनमेंट क्षेत्र के पास हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं. पुलिस की कई टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि शहर में सड़क पर होने वाली आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय है. एक स्थानीय निवासी ने बताया कि सुबह-सुबह ऐसी घटना होना बेहद भयावह है और इससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फायरिंग करने वाले कौन थे और उनके बीच विवाद की असली वजह क्या थी.