ब्रेकिंग
Kawardha SLRM Center Fire: कवर्धा के SLRM सेंटर में लगी भीषण आग; 12 घंटे बाद भी धधक रहा कचरा, बुझाने... सूरजपुर में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से लकड़ी तस्करी; प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच के आदेश Bilaspur Airport Night Flight: बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से नाइट फ्लाइट की सुविधा शुरू; सीएम विष्णुद... Madanwada Naxal Operation: मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद; मोहला मानपुर... Dhamtari Municipal Corporation Budget 2026: धमतरी नगर निगम का बजट पेश, विपक्ष का भारी हंगामा; विकास ... मंडला में तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल Indore Crime News: इंदौर में शराब के नशे में धुत युवकों का तांडव, चेकिंग पाइंट पर कांस्टेबल और थाने ... Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमी... इंदौर इंजीनियर हत्याकांड: आरोपी बाप-बेटे को टाउनशिप ले गई पुलिस, सीन रिक्रिएशन के दौरान भारी तनाव Indore Weather Update 2026: इंदौर में गर्मी का 'डबल अटैक'; दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, सामान्य से...

Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर, जानें किन वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन है अनिवार्य

उत्तराखंड में देहरादून प्रशासन ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है. प्रशासन की मंशा है यात्रा के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सविधा और सुरक्षित वातावरण मुहैया कराना है. वहीं वाहनों के आवागमन के लिए परिवहन विभाग ने भी तैयारी पूरी कर ली है. आज से चारधाम मार्गों पर संचालित होने वाले व्यावसायिक यात्री वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे.

कब खुलेंगे कपाट?

19 अप्रैल को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी. 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. ऐसे में बाहरी राज्यों के वाहनों के प्रवेश से पहले स्थानीय वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे, ताकि स्थानीय वाहन चालकों को लाइन में लंबा इंतजार न करना पड़े.

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्रीन कार्ड बनवाने वाले वाहन चालकों को वाहन साथ लाने होंगे. वहीं ये भी कहा गया है कि ग्रीन कार्ड तभी जारी किया जाएगा, जब वाहन के दस्तावेज पूरे होंगे. ग्रीन कार्ड बनाने के दौरान वाहनों का तकनीकी निरीक्षण भी किया जाएगा.

कैस बनेंगे ग्रीन कॉर्ड?

वहीं ये भी कहा गया कि अगर ग्रीन कार्ड बनवाने वाले वाहनों के दस्तावेज सही पाए गए, लेकिन उनमें तकनीकी खराबी होती है तो ऐसे में उनके ग्रीन कार्ड बनाने पर रोक लगाई जाएगी. उन्होेंने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.