ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

शादी में पति का डांस करना पत्नी को नहीं आया रास! गुस्से में आकर लगा ली फांसी, सदमे में परिवार

दुमकाः कभी-कभी छोटी-सी बात भी इतनी बड़ी हो जाती है की बात का बतंगड़ बन जाता है और मामला काफी बिगड़ जाता है. कुछ ऐसा ही वाकया दुमका में देखने को मिला है.

जब अपनी चचेरी बहन की शादी में डांस कर रहे एक युवक को उसकी पत्नी ने मना किया कि ज्यादा उत्साह दिखाने की आवश्यकता नहीं है, शांत रहिए. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. पति ने अपनी पत्नी को खूब खरीखोटी सुनाई. इससे नाराज होकर पत्नी ने अपनी जान दे दी.

गोपीकांदर थाना क्षेत्र का मामला

दुमका जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर पाकुड़ जिला के सीमा पर स्थित गोपीकांदर थाना क्षेत्र के सहरो गांव में शनिवार रात एक घर में लड़की की शादी का माहौल था. मनोज राय नामक युवक अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मुंबई से घर आया था. घर में डीजे की धुन पर जश्न चल रहा था, सबों के साथ मनोज राय डांस करने लगा.

इसी बीच उसी पत्नी सूर्या देवी वहां पहुंच गई और पति को डांस करने से मना किया. उसने कहा कि ज्यादा उत्साह दिखाने की जरूरत नहीं है, शांत होकर अपने अन्य काम में लगे रहिये. जब मनोज ने पत्नी की बात नहीं मानी तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.

इस मामूली बात पर शुरू हुआ यह विवाद काफी बढ़ गया तो पत्नी चुपचाप वहां से निकल गई. शादी की भीड़ में किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया. इधर रात के अंधेरे में सूर्या देवी घर से कुछ दूर पहुंची और एक पेड़ की नीचे बैठ गयी. इधर थोड़ी देर के बाद घर वालों ने जब सूर्या देवी की खोज की तो वह नहीं मिली. सभी मिलकर उसे ढूंढने लगे तो वह पेड़ के नीचे अचेतावस्था में मिली.

महिला के पास ही कीटनाशक का डिब्बा फेंका हुआ था, लोगों माजरा समझते देर नहीं लगी. परिजन आननफानन में उसे तुरंत इलाज के लिए दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

इस पूरे मामले पर गोपीकांदर के थाना प्रभारी सुमित भगत ने बताया कि दरअसल सूर्या देवी को अपने पति मनोज राय शक था. इसे लेकर वह पति के साथ छोटी-छोटी बातों पर हमेशा विवाद करती थी. इसी क्रम में बीती रात दोनों के बीच काफी विवाद हुआ और सूर्या ने अपनी जान दे दी.

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया जा रहा है. साथ ही हम लोगों को उसके मायके वालों का भी इंतजार है कि वे भी क्या कहना चाहते हैं. इसके लिए उन्हें सूचित किया गया है, उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.