ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल

IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं कोहली!

विराट कोहली ने IPL में कितने रन बनाए हैं? विराट कोहली ने किस उम्र में IPL में कितने रन बनाए हैं? इन सवालों का जवाब जानने जब आप बैठेंगे तो पाएंगे कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ी है IPL के अंदर विराट कोहली के बल्ले की आग और तेज ही हुई है. उसकी रनों की भूख बढ़ी है. विरोधी टीमों पर उसका विस्फोट और बढ़ा है. सीधे शब्दों में कहें तो IPL में बढ़ती उम्र के साथ विराट कोहली की बल्लेबाजी और विस्फोटक होती जा रही है. इसका प्रमाण है उनका स्ट्राइक रेट, उनका बैटिंग औसत, जो उनके 35 की उम्र पार करने के बाद IPL में सबसे ज्यादा दिखी है.

IPL करियर में अब तक बनाए 8730 रन

विराट कोहली की मौजूदा उम्र 37 साल है. अब 37 साल के विराट कोहली ने IPL में 268 मैच अब तक खेले हैं, जिसकी 260 पारियों में उन्होंने 8730 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 39.86 और स्ट्राइर रेट 133.4 का रहा है. अब सवाल है कि किस एज ग्रुप में उन्होंने कितने रन मारे? क्योंकि, जब इसका जवाब मिलेगा तो आपका पता चल जाएगा कि हम क्यों ऐसा कह रहे हैं कि उनकी बल्लेबाजी बढ़ती उम्र के साथ और भी खतरनाक होती जा रही है.

25 से कम की उम्र तक IPL में कैसा खेले विराट?

IPL में विराट कोहली का सबसे फीका प्रदर्शन तभी दिखा था, जब उनकी उम्र 25 साल से भी कम थी. 25 से कम की उम्र तक विराट ने IPL में 2273 रन बना लिए थे. मगर उस दौरान उनका बैटिंग औसत सिर्फ 31.56 का और स्ट्राइक रेट 124.1 का था.

25-30 की उम्र के बीच IPL में विराट का प्रदर्शन कैसा रहा?

विराट कोहली ने अपने IPL करियर में 25 साल से 30 साल की उम्र के बीच सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. हालांकि, उनका औसत और स्ट्राइक रेट वैसा नहीं दिखा, जैसा कि आज यानी 35 की उम्र पार कर चुके विराट कोहली का है. 25-30 की उम्र में विराट ने 46.92 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट से IPL में 2675 रन बनाए हैं.

विराट ने 30-35 की उम्र तक IPL में कैसी की बल्लेबाजी?

30 साल से 35 साल की उम्र में विराट कोहली ने IPL में 2315 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत और स्ट्राइक रेट दोनों ही 25-30 की उम्र की तुलना में गिरा दिखा, विराट ने 30-35 की उम्र में IPL में 35.07 की औसत और 128.5 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

35 की उम्र पार करने के बाद विराट रोके नहीं रुक रहे

विराट कोहली के लिए सबसे लाजवाब IPL मौजूदा उम्र में बीत रहा है. 35 साल की उम्र पार करने के बाद से अब तक उनकी बल्लेबाजी का औसत और स्ट्राइक रेट दोनों को मानों जैसे नए पंख लग गए हैं. विराट कोहली ने 35 की उम्र पार करने के बाद से अब तक 61.12 की औसत और 151.1 की स्ट्राइक रेट के साथ 1467 रन बनाए हैं.