ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

Mandi Gate Pass New Rule: ‘नंबर प्लेट नहीं तो गेट पास नहीं’ नियम से भड़के किसान; सरकार के फैसले को बताया ‘तुगलकी फरमान’

जुलाना: कस्बे की नई अनाज मंडी में आज उस समय माहौल गरमा गया जब भारी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट अनिवार्य करने के सरकारी नियम के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने मंडी परिसर में ही डेरा डाल दिया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक यह “तुगलकी फरमान” वापस नहीं लिया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।

क्या है पूरा विवाद?
हाल ही में प्रशासन द्वारा यह नियम लागू किया गया है कि जिस ट्रैक्टर पर वैध नंबर प्लेट नहीं होगी, उसे मंडी के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं, बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों के ‘गेट पास’ काटने पर भी रोक लगा दी गई है। इस फैसले ने मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

धरने की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ किसान नेता कृष्ण ढांडा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर ऐसे फैसले ले रही है जिससे अन्नदाता परेशान हो। उन्होंने कहा कि सीजन के बीच में इस तरह का नियम थोपना पूरी तरह अनुचित है। कई छोटे और गरीब किसानों के ट्रैक्टर अभी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में हैं या पुरानी मशीनों पर नंबर प्लेट नहीं है। ऐसे में उनकी फसल को मंडी के बाहर रोकना उनके साथ अन्याय है।”

प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि फसल का पीक सीजन चल रहा है। मंडी में देरी होने का सीधा मतलब है फसल की बर्बादी और आर्थिक नुकसान। किसानों ने मांग की है कि इस नियम को तुरंत शिथिल किया जाए ताकि किसान बिना किसी बाधा के अपनी उपज बेच सकें।