ब्रेकिंग
Bhopal Murder News: भोपाल में चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या; जहर खाने की झूठी कहानी गढ़ी,... Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो... Bilaspur High Court PIL News: टॉयलेट में बर्तन धोने को मजबूर मरीज! कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर चीफ ज... Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस...

korba Crime News: युवती की पीठ में युवकों ने घोंपा चाकू, वारदात के बाद बाइक से फरार हुए आरोपी

कोरबा : सीएसईबी चौक में सुबह 11 बजे के करीब चाकूबाजी की वारदात हुई. पॉश इलाके में शुक्रवार की सुबह लगभग दो अज्ञात हमलावरों ने पैदल चल रही युवती के पीठ में चाकू घोंप दिया.वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. जिस युवती पर चाकू से हमला हुआ वो प्राइवेट जॉब करती है और पैदल ड्यूटी जाने के लिए निकली थी.

पीठ में धंस गया था चाकू

युवती की पीठ में चाकू काफी अंदर तक धंस गया था.जिसके कारण वो दर्द से कराह रही थी. हमले के बाद उसने अपने दोस्त को फोन किया. दोस्त ने मौके पर पहुंचकर युवती को पहले पुलिस चौकी पहुंचाया.इसके बाद पुलिस ने युवती को मेडिकल कॉलेज भेज दिया. जहां युवती का इलाज जारी है. दर्द ज्यादा होने के कारण पुलिस ने फिलहाल युवती का बयान दर्ज नहीं किया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है.

युवती ने फोन पर बताया कि घटना हुई

युवती के मित्र के सतीश ने उसे अस्पताल पहुंचाया. सतीश ने बताया कि सीएसईबी चौक से पंप हाउस के बीच रास्ते में हमला हुआ है. मैं पास में ही काम करता हूं, इसलिए दोस्त होने के नाते युवती ने मुझे फोन किया. उसने बताया कि किसी ने हमला कर दिया है. मैं जैसे ही मौके पर पहुंचा वह रास्ते पर ही मौजूद थी और काफी जोर-जोर से रो रही थी. चाकू पीठ में घुसा हुआ था. उसे काफी दर्द हो रहा था. इसी हालत में मैं उसे लेकर पहले सीएसईबी चौकी पहुंचा. जहां से फिर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ऑटो में बैठाकर ले आया.

पुलिस मौके पर मौजूद है, जो आगे की जांच कर रहे हैं. मुझे फोन पर इतना बताया गया कि हमला हुआ है. दो लोग बाइक पर आए थे, जिन्होंने पीछे से पीठ पर वार किया है और वह फरार हो गए – के सतीश,युवती का दोस्त

अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी सनसनी फैल गई है. सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे. सीएसपी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने युवती के पीठ पर चाकू से किया है. फिलहाल हमने बयान दर्ज नहीं किया है. वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है.

एफआईआर दर्ज करने के प्रक्रिया चालू है. सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही हम तकनीकी विश्लेषण कर रहे हैं. अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है- प्रतीक चतुर्वेदी, सीएसपी

शहर में बढ़ रही है चाकूबाजी की वारदातें

कोरबा शहर और आसपास के इलाकों में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं हो रही हैं. अभी दो दिन पहले ही कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती में बारात के दौरान डीजे पर चढ़कर नाचने के विवाद में चाकूबाजी के घटना हुई थी. इसके पहले सीतामढ़ी क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई थी. हाल फिलहाल में दर्जन भर से अधिक चाकूबाजी की घटनाएं हुई हैं. चाकूबाजी की घटनाओं ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है. कम उम्र के युवक अपने साथ चाकू लेकर चल रहे हैं, स्टंट कर रहे हैं. पुलिस इन पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है. पुलिस की मुस्तैदी पर यह बड़ा प्रश्न चिन्ह है.दूसरी तरफ चाकूबाजी करने वालों के हौसले बुलंद हैं. वो लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.