ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा राज

 IPL 2026 में CSK की ओपनिंग जोड़ी क्या होगी? कौन से दो बल्लेबाज करेंगे इनिंग की शुरुआत? इन सवालों के जवाब अब मिल चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद ही टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर खुलासा किया है. ऋतुराज गायकवाड़ के बयान से साफ है कि इस बार उनकी और आयुष म्हात्रे वाली जोड़ी तो मैदान पर बिल्कुल नहीं ओपन करती दिखेगी. बल्कि, पीली जर्सी वाली टीम की एक नई ओपनिंग जोड़ी का दीदार होता दिखेगा.

ऋतुराज ने CSK की ओपनिंग जोड़ी पर लगाई मुहर

ऋतुराज गायकवाड़ ने CSK की नई ओपनिंग जोड़ी के बारे में स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में खुलासा किया. गायकवाड़ के सामने ओपनिंग जोड़ी के सवाल के साथ 3 ऑप्शन रखे गए थे, जिसमें उन्होंने उस एक को चुना जो वाकई IPL 2026 में ओपन करने वाली है. उनसे पूछा गया कि क्या संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे ओपन करने वाले हैं? या फिर संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़? या ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरने वाली है?

ऋतुराज गायकवाड़ की जवाब देने की जब बारी आई उन्होंने तीनों ऑप्शन में संजू सैमसन और खुद के नाम की ओपनिंग जोड़ी पर टिक लगा दिया और उसी के साथ संकेत भी दे दिया कि IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की नई ओपनिंग जोड़ी का सामना करने के लिए उसके विरोधी तैयार रहें.

CSK की नई ओपनिंग जोड़ी की खास बात

संजू सैमसन, जो कि ट्रेड होकर राजस्थान रॉयल्स से CSK पहुंचे हैं, उनका मौजूदा फॉर्म कमाल का है. हाल ही में खत्म हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को चैंपियन बनाने में उनकी भूमिका सबसे बढ़कर रही थी. उन्होंने वहां भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ की बात करें तो उनके पास CSK के लिए ओपनिंग का अच्छा अनुभव तो है ही उसके अलावा वो हर परिस्थिति में ढलकर रन बनाना जानते हैं.