ब्रेकिंग
Bareilly Crime News: अश्लील हरकत का विरोध करने पर सब्जी वाले के घर पथराव, ईंट लगने से बुजुर्ग महिला ... Agra News: आगरा में बच्ची की हत्या पर भड़की भीड़, पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ Bangladesh Bus Accident: नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 23 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लापता Bastar Naxal News: 96% नक्सल मुक्त हुआ बस्तर, जानें 400 सिक्योरिटी कैंप को लेकर क्या है सरकार का प्ल... खाड़ी में भयंकर युद्ध! ईरान के हमले में 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत, कुवैत में मची सबसे ज्यादा तबाही दुश्मनों की अब खैर नहीं! ड्रोन से लैस होंगे भारतीय सेना के टैंक, 'शौर्य स्क्वाड्रन' बना हाईटेक ताकत Swami Avimukteshwaranand News: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से अग्रि... Parliament Dress Code: क्या राहुल गांधी पर है निशाना? BJP नेता ने की संसद में टी-शर्ट और कार्गो बैन ... West Bengal Politics: ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे 'चार्जशीट' Deputy CM Vijay Sharma: पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिय...

Jalandhar BSNL Fire News: जालंधर के नागरा रोड एक्सचेंज में आग से मचा हड़कंप, इंटरनेट-टेलीफोन सेवाएं बंद; मकसूदां-विधिपुर में लोग परेशान

जालंधर: जालंधर में आज कई इलाकों में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं बंद हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नागरा रोड पर मौजूद भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) एक्सचेंज में भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। आग इतनी तेज़ी से फैली कि धुएं और लपटों ने पूरे एक्सचेंज को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। शहर के बड़े हिस्से में कम्युनिकेशन सर्विस बुरी तरह प्रभावित हुईं। आग लगने की वजह से मकसूदां, लिधरा, विधिपुर और नूसी समेत कई इलाकों में इंटरनेट, लीज्ड लाइन और टेलीफोन सर्विस पूरी तरह से बंद कर दी गईं, जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। आग लगने की वजह से शहर के बड़े हिस्से में कम्युनिकेशन सर्विस बुरी तरह प्रभावित हुईं। मकसूदां, लिधरा, विधिपुर और नूसी समेत कई इलाकों में इंटरनेट, लीज्ड लाइन और टेलीफोन सर्विस पूरी तरह से बंद कर दी गईं। कई तरह की रुकावटें आईं, जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही, SDO मनीष कुमार, JTO चमकौर और प्रीत मोगल अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।