ब्रेकिंग
Himanshu Bhau Gang Shooters Arrested: हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को मह... Jewar Airport Inauguration Time: जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, जानें कितने बजे शुरू होगा समारोह और क्... Nashik Ashok Kharat Case: नासिक के भोंदू बाबा अशोक खरात पर 2 नई FIR, अब तक 10 मामले दर्ज; अंतरराष्ट्... Weather Update Today: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से राहत, यूपी और बिहार में धूल भरी आंधी का अलर्ट; प... बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी! रेलवे ने दी 3 नई ट्रेनों की सौगात, कल से शुरू होंगी नाइट फ्लाइट्स Moradabad Conversion Case: मुरादाबाद में छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव, बुर्का पहनाने और नॉनव... Ghazipur Rape Case Update: गाजीपुर में सिस्टम की संवेदनहीनता, 6 साल की रेप पीड़िता 15 घंटे तक इलाज क... सुसाइड नोट में लिखा खौफनाक सच: शादी के महज 15 दिन बाद दुल्हन ने दी जान, आखिरी खत में लिखी ऐसी बात कि... Petrol Tanker Accident: पेट्रोल टैंकर और ट्रक की भीषण भिड़ंत, सड़क पर बहने लगा हजारों लीटर तेल, मची ... UP Fuel Supply Update: यूपी में ईंधन संकट की अफवाह! पंपों पर उमड़ी भीड़, 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ बि...

Petrol Pump Theft Busted: पेट्रोल पंप पर लाखों की चोरी, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा; पहचान छिपाने के लिए चोर ने अपनाया यह तरीका, पुलिस की छापेमारी जारी

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे (NH-44) स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। आरोपियों ने पंप के ऑफिस में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और करीब 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। वारदात के समय पंप के कर्मचारी पास के कमरे में सोते रहे।

अगली सुबह जब कर्मचारियों ने ऑफिस के टूटे ताले देखे, तो तुरंत पंप संचालक और डायल-112 पर सूचना दी गई। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ। फुटेज में दोनों आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आए।

पंप मालिक दीपक मलिक, निवासी किशनपुरा के अनुसार वे रात करीब 8 बजे ऑफिस बंद कर घर चले गए थे। रात की ड्यूटी पर मौजूद दो कर्मचारी दीपक और क्रिस करीब 1 बजे अपना काम खत्म कर पास के कमरे में सोने चले गए थे। इसी दौरान करीब 2 बजे दो युवक हथियारों के साथ पहुंचे और ऑफिस, अलमारी व मेज के ताले तोड़ दिए। अलमारी में रखे 12 हजार रुपये लेकर वे मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।