ब्रेकिंग
West Bengal Dog Attack: पूर्व बर्धमान में आवारा कुत्ते का आतंक, डेढ़ महीने के बच्चे समेत 56 लोगों को... Bihar MLC Election 2026: महागठबंधन में रार, कांग्रेस ने उतारे 5 प्रत्याशी; 4 सीटों पर RJD से होगा सी... LPU Violence News: फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा में 9 गिरफ्तार, MiG-23 पर चढ़ने वाला ... ICC World Cup 2027 Schedule: आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान, 10 अक्टूबर को होगी भारत-पाकिस... Gondhal Oscar Entry: ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 'गोंधल' की स्पेशल स्क्रीनिंग, 9 अक्टूब... मक्का की ग्रैंड मस्जिद में आत्मघाती हमले का दावा: सऊदी अधिकारियों ने खबरों को बताया पूरी तरह बेबुनिय... सितंबर में यूपीआई ट्रांजैक्शन में गिरावट का दावा: जानिए सोशल मीडिया की खबरों की असली सच्चाई Samsung Galaxy Buds On Price: सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन ईयरफोन, Gemini Live और Head Gestur... Jivitputrika Vrat 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, बन रहा वरीयान योग; देखें संपूर्ण... Chhavani Road Widening Indore: 60 फीट चौड़ाई के दायरे में आने वाले निर्माण हटाए गए, अब सड़क निर्माण ...

MP के बड़े अफसरों को जेल! पूर्व ACS मोहम्मद सुलेमान और IAS तरुण राठी समेत 4 को 2-2 महीने की सजा; हाईकोर्ट ने क्यों लिया इतना कड़ा फैसला?

 इंदौर। कोर्ट के आदेश की अनदेखी अधिकारियों पर भारी पड़ी। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा की एकलपीठ ने पूर्व अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मोहम्मद सुलेमान, पूर्व में आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं रहे और वर्तमान में आयुक्त आदिम जाति कल्याण तरुण राठी, उज्जैन स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. डीके तिवारी और मंदसौर सीएमएचओ डॉ. गोविंद चौहान को कोर्ट की अवमानना का दोषी पाते हुए दो-दो माह कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सजा को तीन सप्ताह के लिए स्थगित रखा है ताकि आदेश का पालन किया जा सके।

यह है मामला

मंदसौर स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ कर्मचारियों के पक्ष में छह दिसंबर 2023 को हाई कोर्ट ने एक आदेश पारित किया था। कोर्ट ने इन कर्मचारियों को वर्ष 2004 से सात अप्रैल 2016 तक नियमितीकरण और उसके साथ सभी अनुषंगी लाभ देने के निर्देश दिए थे।