ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

अप्रैल 2026 में त्योहारों की झड़ी! हनुमान जयंती से लेकर ईद और बैसाखी तक; नोट कर लें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट, यहाँ देखें कैलेंडर

पंचांग के अनुसार, अप्रैल 2026 का महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत ही विशेष होने वाला है. इस महीने में न केवल चैत्र मास का समापन होगा, बल्कि हिंदू धर्म के पवित्र महीनों में से एक वैशाख का प्रारंभ भी होगा.हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया और मेष संक्रांति जैसे बड़े पर्व इसी महीने में पड़ रहे हैं. हिंदू धर्म में वैशाख मास को सबसे पवित्र महीनों में से एक माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि इस माह में किए गए स्नान, दान और पूजा का कई गुना फल मिलता है.आइए पंचांग के अनुसार जानते हैं कि इस माह कौन सा व्रत कब है.

अप्रैल 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार

  • 2 अप्रैल 2026: गुरुवार हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा.
  • 3 अप्रैल 2026: शुक्रवार वैशाख माह का आरंभ होगा.
  • 5 अप्रैल 2026: रविवार को विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा.
  • 9 अप्रैल 2026: गुरुवार मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है.
  • 10 अप्रैल 2026: शुक्रवार को कालाष्टमी है.
  • 13 अप्रैल 2026: सोमवार वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
  • 14 अप्रैल 2026: मंगलवार मेष संक्रांति, कृष्ण वामन द्वादशी
  • 15 अप्रैल 2026: बुधवार मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत रखा जाएगा.
  • 17 अप्रैल 2026: शुक्रवार को वैशाख अमावस्या है.
  • 18 अप्रैल 2026 : शनिवार पराशर ऋषि जयंती रहेगी.
  • 19 अप्रैल 2026: रविवार अक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई, परशुराम जयंती मनाई जाएगी.
  • 20 अप्रैल 2026: सोमवार रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी हैं.
  • 21 अप्रैल 2026: मंगलवार आदि शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
  • 22 अप्रैल 202: बुधवार रामानुजाचार्य जयंती, स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा,
  • 23 अप्रैल 2026: गुरुवार को गंगा सप्तमी पड़ रही है.
  • 24 अप्रैल 2026: शुक्रवार बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत है.
  • 25 अप्रैल 2026: शनिवार को सीता नवमी का व्रत रखा जाएगा.
  • 27 अप्रैल 2026: सोमवार मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती
  • 28 अप्रैल 2026: मंगलवार प्रदोष व्रत (भौम), परशुराम द्वादशी
  • 30 अप्रैल 2026: गुरुवार को नृसिंह जयंती है

क्यों खास है वैशाख महीना?

इस महीने में पवित्र नदियों जैसे गंगा नदी में स्नान का विशेष महत्व होता है. अक्षय तृतीया जैसे महापर्व इसी माह में आते हैं, जिन्हें बहुत ही शुभ माना जाता है. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. दान-पुण्य, व्रत और तपस्या करने से अक्षय यानी कभी न समाप्त होने वाला पुण्य प्राप्त होता है. इसलिए हिंदू धर्म में वैशाख माह को बेहद खास माना जाता है.